Gold Price Today, 3 January 2023: आज नए साल 2023 में सोने और चांदी के दाम में बड़ी उछाल देखी जा रही है। सर्राफा बाजार में आज भी कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई है। भारतीय शर्राफा बाजार में आज सोना 539 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ तो चांदी की कीमत में 1310 रुपये प्रति किलो की दर से बड़ी उछाल देखी जा रही है। इसके बाद सोना एकबार फिर 55700 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 69600 रुपये प्रति किलो के पार बिकने लगी है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी के दाम में लगातार हलचल देखी जा रही है। सोने और चांदी के दाम कभी कम हो जाते हैं तो कभी बढ़ जाते हैं। ऐसे में ग्राहक इसकी खरीदारी को लेकर संशय है। लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि उनके लिए सोना और चांदी खरीदना कब फायदेमंद रहेगा। वहीं सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि अभी लोगों के पास सस्ते में सोना और चांदी खरीदने का बढ़ियां मौका है। क्योंकि आने वाले दिनों सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में और तेजी आएगी और दोनों नया रिकॉर्ड बना सकता है।
और पढ़िए – तेल कंपनियों ने अपडेट किए पेट्रोल-डीजल के रेट, जानें अपने शहर में दाम
IBJA पर सोना और चांदी का हाल
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस साल के पहले हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज मंगलवार (3 January) को सोना (Gold Price Update) 539 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर कर 55700 रुपये के आंकड़े को पार करते हुए 55702 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना (Gold Price) 296 रुपये महंगा होकर 55163 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं चांदी (Silver Price Update) 1037 रुपये की बड़ी तेजी के साथ 69000 के पार 69659 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी 257 रुपये चढ़कर 68349 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
MCX पर सोने-चांदी के रेट
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी आज सोन और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर सोना 447 रुपये की दर से महंगा होकर 55,625 रुपये के स्तर पर है तो चांदी 1319 रुपये की तेजी के साथ 70,890 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
ऑलटाइम हाई से सोना 500 और चांदी 10000 रुपये मिल रहा है सस्ता
फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 498 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 10321 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।
और पढ़िए – शेयर बाजार में नरमी, टाटा स्टील में उछाल तो एशियन पेंट्स पर दवाब
14 से 24 कैरेट Gold Price
इस तरह मंगलवार को 24 कैरेट सोना उछलकर भाव 55702 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 55479 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 51023 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 41777 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 32586 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल
भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोना 11.91 डॉलर की तेजी के साथ 1,841.90 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.32 डॉलर की तेजी के साथ 24.41 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price
दिल्ली (Delhi Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51100, 24ct Gold : Rs. 55730, Silver Price : Rs. 72000
मुंबई (Mumbai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50950, 24ct Gold : Rs. 55580, Silver Price : Rs. 72000
कोलकाता (Kolkata Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50950, 24ct Gold : Rs. 55580, Silver Price : Rs. 72000
चेन्नई (Chennai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51910, 24ct Gold : Rs. 56630, Silver Price : Rs. 75500
हैदराबाद (Hyderabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50950, 24ct Gold : Rs. 55580, Silver Price : Rs. 75500
बंगलुरु (Bangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51000, 24ct Gold : Rs. 55630, Silver Price : Rs. 75500
मंगलुरु (Mangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51000, 24ct Gold : Rs. 55630, Silver Price : Rs. 75500
अहमदाबाद (Ahmedabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51000, 24ct Gold : Rs. 55630, Silver Price : Rs. 72000
सूरत (Surat Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51000, 24ct Gold : Rs. 55630, Silver Price : Rs. 72000
नागपुर (Nagpur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50950, 24ct Gold : Rs. 55580, Silver Price : Rs. 72000
पुणे (Pune Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50950, 24ct Gold : Rs. 55580, Silver Price : Rs. 72000
भुवनेश्वर (Bhubaneswar Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50950, 24ct Gold : Rs. 55580, Silver Price : Rs. 75500
चंडीगढ़ (Chandigarh Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51100, 24ct Gold : Rs. 55730, Silver Price : Rs. 72000
भोपाल (Bhopal Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51880, 24ct Gold : 54470, Silver Price : Rs. 74,300
इंदौर (Indor Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51880, 24ct Gold : 54470, Silver Price : Rs. 74,300
जयपुर (Jaipur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51100, 24ct Gold : Rs. 55730, Silver Price : Rs. 72,000
पटना (Patna Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51000, 24ct Gold : Rs. 55630, Silver Price : Rs. 72000
लखनऊ (Lucknow Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51100, 24ct Gold : Rs. 55730, Silver Price : Rs. 72000
नोएडा (Noida Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51100, 24ct Gold : Rs. 55730, Silver Price : Rs. 72000
गाजियाबाद (Ghaziabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51100, 24ct Gold : Rs. 55730, Silver Price : Rs. 72000
गुरुग्राम (Gurgram Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51100, 24ct Gold : Rs. 55730, Silver Price : Rs. 72000
संबंधित खबरें
आज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
5 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
5 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
6 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
23 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
1 day agoधनतेरस पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव? देखें 24K, 22K और 18K की रेट लिस्ट
1 day agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
1 day agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines