Gold Price Update: नए साल में अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके ज्वेलरी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। पिछले कई महीनों से सोने और चांदी के दाम में लगातार जारी बढ़ोतरी का दौर जारी है है। साल 2023 के पहले कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भी सोने के साथ-साथ दाम में तेजी दर्ज की गई। सोमवार को सोना 296 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ जबकि चांदी की कीमत में 257 रुपये प्रति किलो की दर से तेजी दर्ज की गई।
इसके बाद सोमवार को सोना चढ़कर 55000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया। वहीं चांदी उछलकर 68300 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच कर बंद हुई। इस तेजी के बाद अभी लोगों के पास सोना 1000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 10000 प्रति किलो से भी ज्यादा सस्ता खरीददारी का मौका है। शर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो अभी सोने और चांदी के दामों में बढ़ोतरी का दौर जारी रह सकता है।
सोमवार को सोना (Gold Price Update) 296 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 55163 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना 216 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 54867 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
सोमवार को एकबार फिर सोने के साथ-साथ चांदी (Gold Price Update)) की कीमत में तेजी दर्ज की गई। सोमवार को चांदी 257 रुपये महंगा होकर 68092 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी (Silver Rate) 252 रुपये प्रति किलो की दर से चढ़कर 68349 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तरह सोमवार को 24 कैरेट वाला सोना 296 रुपया महंगा होकर 55163 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 295 महंगा सस्ता होकर 54942 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 271 रुपया महंगा होकर 50529 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 222 रुपया महंगा होकर 41372 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 173 रुपये महंगा होकर 32270 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
ऑलटाइम हाई से सोना करीब 1000 और चांदी 10600 रुपये मिल रही है सस्ती
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 1037 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 10631 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
और पढ़िए –Petrol Diesel Price, 2 January 2023: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, SMS से ऐसे चेक करें आज का भाव
सोना खरीदने में ना करें देरी
सर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो खरमास के बाद 14 जनवरी को मकर संक्राति के साथ ही वेडिंग सीजन में अभी काफी समय बचे हुए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों सोना और चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी रहेगा। साथ ही इन लोगों का कहना है कि जल्द ही नए साल 2023 में सोने के भाव अपने उच्चतम स्तर के पास या फिर पार पहुंच जाएगा। ऐसे में अगर आपके यहां भी शादी-व्याह है और आपको सोना खरीदना है तो आप जल्द से जल्द खरीद लें। ताकि आपको कुछ फायदा हो सके पाए।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 hr agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
2 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
3 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
5 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
5 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
6 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
7 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines