Gold Price Today: अगर अब भी आप सोना या फिर चांदी के गहने खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। पिछले कई दिनों से सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इस बीच इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें और आखिरी दिन भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी देखी जा रही है। आज सोना 401 रुपये की दर से महंगा हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में 1940 रुपये की बड़ी तेजी देखी जा रही है। इसके बाद भी सोना 52000 रुपये नीचे और चांदी 58000 रुपये के नीचे बिक रही है। इसके साथ ही सोना ऑलटाइम हाई से करीब 4500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 22000 रुपये प्रति किलो की दर से भी सस्ता मिल रही है।
IBJA पर सोना और चांदी का हाल
– इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें और अंतिम दिन शुक्रवार (29 July) को सोना (Gold Rate Today) 401 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 51623 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना (Gold Price) 380 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 51222 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
– वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 1940 रुपये प्रति किलो की दर से महंगा होकर 57912 रुपये के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी (Silver Price) 1132 रुपये महंगा होकर 55972 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ थी।
MCX पर सोने-चांदी के रेट
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 121 रुपये की दर से महंगा होकर 51,425 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 532 रुपये की तेजी के साथ 58,151 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
ऑलटाइम हाई से सोना 4500 और चांदी 22000 रुपये मिल रहा है सस्ता
इस तेजी के बावजूद फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4577 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 22068 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।
14 से 24 कैरेट Gold Price
इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 51623 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 51416 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 47287 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 38717 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 30199 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल
भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 11.67 डॉलर की तेजी के साथ 1,767.13 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.24 डॉलर की तेजी के साथ 20.20 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
ज्वेलरी की शुद्धता जानने का एक तरीका होता है। दरअसल गहनों पर हॉलमार्क से जुड़े कई तरह के निशान पाए जाते हैं। इन निशानों के जरिए से गहनों की शुद्धता को जाना जा सकता है। इसमें एक कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है। देश में ज्वेलरी पर हॉलमार्क निशान लगाना अनिवार्य है।
24 कैरेट का सोना प्योर सोना होता है और उसपर 999 अंक दर्ज होता। हालांकि, 24 कैरेट सोने से ज्वेलरी नहीं बनती है। ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट के सोने का इस्तेमाल किया जाता है। 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होगा। 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 लिखा होगा। 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है। 14 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
18 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
2 days agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines