Gold Price Update: अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके ज्वेलरी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। पिछले कई महीनों से सोने और चांदी के दाम में लगातार जारी बढ़ोतरी पर ब्रेक लगता दिख रहा है। साल 2022 के आखिरी कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन भी सोने के साथ-साथ दाम में कमी दर्ज की गई।
बुधवार को सोना 68 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ जबकि चांदी की कीमत में 920 रुपये प्रति किलो की दर से कमी दर्ज की गई। इसके बाद बुधवार को सोना गिरकर 54600 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे पहुंच गया। वहीं चांदी लुढ़क कर 68000 रुपये प्रति किलो के नीचे पहुंच कर बंद हुई। इस गिरावट के बाद लोगों के पास सोना 1600 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 12000 प्रति किलो से भी ज्यादा सस्ता खरीददारी का मौका है। शर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो अभी सोने और चांदी के दामों में बढ़ोतरी का दौर जारी रह सकता है।
इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोना (Gold Price Update) 68 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 54751 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना 273 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 54639 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
बुधवार को एकबार फिर सोने के साथ-साथ चांदी (Gold Price Update)) की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को चांदी 920 रुपये सस्ता होकर 67848 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को चांदी (Silver Rate) 946 रुपये प्रति किलो की दर से चढ़कर 68768 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तरह बुधवार को 24 कैरेट वाला सोना 68 रुपया सस्ता होकर 54571 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 68 रुपया सस्ता होकर 54352 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 62 रुपया सस्ता होकर 49987 रुपये, 18 कैरेट वाला 51 रुपया सस्ता होकर 40928 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 40 रुपये सस्ता होकर 31924 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
और पढ़िए – आने वाले साल में इन दिनों बैंक रहेंगे बंद, नोट कर लें ये तारीखें, Full List
ऑलटाइम हाई से सोना करीब 1600 और चांदी 12000 रुपये मिल रही है सस्ती
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 1629 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 12132 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
सोना खरीदने में ना करें देरी
सर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो खरमास के बाद 14 जनवरी को मकर संक्राति के साथ ही वेडिंग सीजन में अभी काफी समय बचे हुए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों सोना और चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी रहेगा। साथ ही इन लोगों का कहना है कि जल्द ही नए साल 2023 में सोने के भाव अपने उच्चतम स्तर के पास या फिर पार पहुंच जाएगा। ऐसे में अगर आपके यहां भी शादी-व्याह है और आपको सोना खरीदना है तो आप जल्द से जल्द खरीद लें। ताकि आपको कुछ फायदा हो सके पाए।
और पढ़िए – तेल कंपनियों ने अपडेट किए पेट्रोल-डीजल के रेट, जानें अपने शहर में दाम
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
5 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
9 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
9 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
10 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
12 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
13 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
15 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
16 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines