Gold Price Today: त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में अगर आप भी त्योहारों में सोना या फिर गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी और जरूरी खबर है। नवरात्रि के तीसरे दिन आज भी सोना के साथ-साथ चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – फेस्टिवल सीजन में बिक्री बढ़ाने के लिए 72% छोटे व्यापारियों ने चुना ये रास्ता, पढ़ें- ये रिपोर्ट

विज्ञापन

आज सोना 161 रुपये की दर से सस्ता हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में 1198 रुपये की बड़ी गिरावट देखी जा रही है। फिलहाल सोना 49368 रुपये और चांदी 54193 रुपये के करीब बिक रही है। इसके साथ ही ऑलटाइम हाई से सोना 6800 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 25700 रुपये प्रति किलो की दर से भी सस्ता मिल रही है।

IBJA पर सोना और चांदी का हाल

  • इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार (28 September) को सोना (Gold Price Update) 161 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 49368 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना (Gold Price) 61 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 49529 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
  • वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 1198 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता होकर 54193 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को चांदी 17 रुपये महंगा होकर 55391 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।

MCX पर सोने-चांदी के रेट

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोना और चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 126 रुपये की दर से सस्ता होकर 49,193 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 652 रुपये की गिरावट के साथ 54,727 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।

विज्ञापन

ऑलटाइम हाई से सोना 6800 और चांदी 25700 रुपये मिल रहा है सस्ता

फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 6832 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 25787 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।

14 से 24 कैरेट Gold Price

इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 49368 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 49170 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 45221 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 37026 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 28880 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल

भारतीय सर्राफा बाजार से की तरह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना और चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 6.66 डॉलर की गिरावट के साथ 1,622.45 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.26 डॉलर की गिरावट के साथ 18.13 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन

देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price

दिल्ली (Delhi)
22ct Gold : Rs. 45950, 24ct Gold : Rs. 50130, Silver Price : Rs. 55000

मुंबई (Mumbai)
22ct Gold : Rs. 45800, 24ct Gold : Rs. 49970, Silver Price : Rs. 55000

विज्ञापन

कोलकाता (Kolkata)
22ct Gold : Rs. 45800, 24ct Gold : Rs. 49970, Silver Price : Rs. 55000

चेन्नई (Chennai)
22ct Gold : Rs. 46250, 24ct Gold : Rs. 50450, Silver Price : Rs. 60000

विज्ञापन

हैदराबाद (Hyderabad)
22ct Gold : Rs. 45800, 24ct Gold : Rs. 49970, Silver Price : Rs. 60000

बंगलुरु (Bangalore)
22ct Gold : Rs. 45860, 24ct Gold : Rs. 50020, Silver Price : Rs. 60000

विज्ञापन

मंगलुरु (Mangalore)
22ct Gold : Rs. 45850, 24ct Gold : Rs. 50020, Silver Price : Rs. 60000

अहमदाबाद (Ahmedabad)
22ct Gold : Rs. 45850, 24ct Gold : Rs. 50020, Silver Price : Rs. 55000

विज्ञापन

सूरत (Surat)
22ct Gold : Rs. 45850, 24ct Gold : Rs. 50020, Silver Price : Rs. 55000

नागपुर (Nagpur)
22ct Gold : Rs. 45830, 24ct Gold : Rs. 50000, Silver Price : Rs. 55000

विज्ञापन

पुणे (Pune)
22ct Gold : Rs. 45830, 24ct Gold : Rs. 50000, Silver Price : Rs. 55000

भुवनेश्वर (Bhubaneswar)
22ct Gold : Rs. 45800, 24ct Gold : Rs. 49970, Silver Price : Rs. 60000

विज्ञापन

चंडीगढ़ (Chandigarh)
22ct Gold : Rs. 45950, 24ct Gold : Rs. 50130, Silver Price : Rs. 55000

जयपुर (Jaipur)
22ct Gold : Rs. 45950, 24ct Gold : Rs. 50130, Silver Price : Rs. 55000

विज्ञापन

लखनऊ (Lucknow)
22ct Gold : Rs. 45950, 24ct Gold : Rs. 50130, Silver Price : Rs. 55000

पटना (Patna)
22ct Gold : Rs. 45830, 24ct Gold : Rs. 50000, Silver Price : Rs. 55000

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ