---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Gold Price Today, 28 December 2022: फिर चढ़ने लगे सोने के दाम, दिल्ली-मुंबई-लखनऊ से इंदौर तक ये रहा रेट

Gold Price Today: सोने के दाम में पिछले कई महीनों से लगातार बढ़ोतरी का दौर जारी है। आज भी सोने के दाम में तेजी देखी जा रही है। हालांकि चांदी की कीमत में आज थोड़ी राहत है। इस साल के आखिरी कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को भारतीय शर्राफा बाजार में सोना 48 रुपये […]

---खबर नीचे जारी है---

Gold Price Today: सोने के दाम में पिछले कई महीनों से लगातार बढ़ोतरी का दौर जारी है। आज भी सोने के दाम में तेजी देखी जा रही है। हालांकि चांदी की कीमत में आज थोड़ी राहत है। इस साल के आखिरी कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को भारतीय शर्राफा बाजार में सोना 48 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ तो चांदी की कीमत में 512 रुपये प्रति किलो की दर से नरमी देखी जा रही है। इसके बाद सोना 54687 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 68256 रुपये प्रति किलो के करीब बिक रही है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी के दाम में लगातार हलचल देखी जा रही है। सोने और चांदी के दाम कभी कम हो जाते हैं तो कभी बढ़ जाते हैं। ऐसे में ग्राहक इसकी खरीदारी को लेकर संशय है। लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि उनके लिए सोना और चांदी खरीदना कब फायदेमंद रहेगा। वहीं सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि अभी लोगों के पास सस्ते में सोना और चांदी खरीदने का बढ़ियां मौका है। क्योंकि आने वाले दिनों सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में और तेजी आएगी और दोनों नया रिकॉर्ड बना सकता है।

IBJA पर सोना और चांदी का हाल

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन आज बुधवार (28 December) को सोना (Gold Price Update) 48 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर कर 54687 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना (Gold Price) 273 रुपये महंगा होकर 54639 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं चांदी (Silver Price Update) 512 रुपये की तेजी के साथ 68256 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को चांदी 946 रुपये चढ़कर 68768 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।

---खबर नीचे जारी है---

और पढ़िए – पेट्रोल-डीजल के दामों में लगी आग या राहत जारी? फटाफट जानें ताजा अपडेट

MCX पर सोने-चांदी के रेट

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) से उलट मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी आज सोने और चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। एमसीएक्स पर सोना 102 रुपये की दर से सस्ता होकर 54,895 रुपये के स्तर पर है तो चांदी 169 रुपये की गिरावट के साथ 69,632 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।

---खबर नीचे जारी है---

ऑलटाइम हाई से सोना 1500 और चांदी 11200 रुपये मिल रहा है सस्ता

फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 1513 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 11724 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।

14 से 24 कैरेट Gold Price

इस तरह सोमवार को 24 कैरेट सोना गिरकर भाव 54687 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 54468 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 50093 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 41015 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 31992 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

और पढ़िए – शेयर बाजार में गिरावट, टॉप गेनर में पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन तो ओएनजीसी पर दवाब

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल

भारतीय सर्राफा बाजार से उलट अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज सोना और चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने 2.19 डॉलर की गिरावट के साथ 1,810.33 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.09 डॉलर की गिरावट के साथ 23.94 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price

दिल्ली (Delhi Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50300, 24ct Gold : Rs. 54860, Silver Price : Rs. 72300

मुंबई (Mumbai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50150, 24ct Gold : Rs. 54710, Silver Price : Rs. 72300

---खबर नीचे जारी है---

कोलकाता (Kolkata Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50150, 24ct Gold : Rs. 54710, Silver Price : Rs. 72300

चेन्नई (Chennai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51050, 24ct Gold : Rs. 55690, Silver Price : Rs. 74600

---खबर नीचे जारी है---

हैदराबाद (Hyderabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50150, 24ct Gold : Rs. 54710, Silver Price : Rs. 74600

बंगलुरु (Bangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50200, 24ct Gold : Rs. 54760, Silver Price : Rs. 74600

---खबर नीचे जारी है---

मंगलुरु (Mangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50000, 24ct Gold : Rs. 54510, Silver Price : Rs. 74200

अहमदाबाद (Ahmedabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50200, 24ct Gold : Rs. 54760, Silver Price : Rs. 72300

---खबर नीचे जारी है---

सूरत (Surat Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50200, 24ct Gold : Rs. 54760, Silver Price : Rs. 72300

नागपुर (Nagpur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50150, 24ct Gold : Rs. 54710, Silver Price : Rs. 72300

---खबर नीचे जारी है---

पुणे (Pune Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50150, 24ct Gold : Rs. 54710, Silver Price : Rs. 72300

भुवनेश्वर (Bhubaneswar Gold Price)
22ct Gold : Rs. 49950, 24ct Gold : Rs. 54480, Silver Price : Rs. 74600

---खबर नीचे जारी है---

चंडीगढ़ (Chandigarh Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50300, 24ct Gold : Rs. 54860, Silver Price : Rs. 72300

भोपाल (Bhopal Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51080, 24ct Gold : 53630, Silver Price : Rs. 74,600

---खबर नीचे जारी है---

इंदौर (Indor Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51080, 24ct Gold : 53630, Silver Price : Rs. 74,60

जयपुर (Jaipur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50300, 24ct Gold : Rs. 54860, Silver Price : Rs. 74200

---खबर नीचे जारी है---

पटना (Patna Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50200, 24ct Gold : Rs. 54760, Silver Price : Rs. 72300

लखनऊ (Lucknow Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50300, 24ct Gold : Rs. 54860, Silver Price : Rs. 72300

---खबर नीचे जारी है---

नोएडा (Noida Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50300, 24ct Gold : Rs. 54860, Silver Price : Rs. 72300

गाजियाबाद (Ghaziabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50300, 24ct Gold : Rs. 54860, Silver Price : Rs. 72300

---खबर नीचे जारी है---

गुरुग्राम (Gurgram Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50300, 24ct Gold : Rs. 54860, Silver Price : Rs. 72300

और पढ़िए बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Dec 28, 2022 01:17 PM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola