Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Gold Price Today: अगर अब भी आप सोना या फिर चांदी के गहने खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। पिछले कई दिनों से सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इस बीच इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी देखी जा रही है। आज सोना 20 रुपये की दर से महंगा हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में 256 रुपये की तेजी देखी जा रही है। इसके बाद भी सोना 51000 रुपये नीचे और चांदी 55000 रुपये के नीचे बिक रही है। इसके साथ ही सोना ऑलटाइम हाई से करीब 5400 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 25500 रुपये प्रति किलो की दर से भी सस्ता मिल रही है।
– इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार (27 July) को सोना (Gold Rate Today) 20 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 50780 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना (Gold Price) 151 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 50760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
– वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 256 रुपये प्रति किलो की दर से महंगा होकर 54411 रुपये के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को चांदी (Silver Price) 572 रुपये सस्ता होकर 54155 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ थी।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) से उलट आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 14 रुपये की दर से सस्ता होकर 50,570 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 50 रुपये की नरमी के साथ 54,665 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
इस तेजी के बावजूद फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5440 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 25569 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।
इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 50780 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 50577 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 46514 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 38085 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 29706 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 0.14 डॉलर की गिरावट के साथ 1,718.73 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.05 डॉलर की गिरावट के साथ 18.63 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।
ज्वेलरी की शुद्धता जानने का एक तरीका होता है। दरअसल गहनों पर हॉलमार्क से जुड़े कई तरह के निशान पाए जाते हैं। इन निशानों के जरिए से गहनों की शुद्धता को जाना जा सकता है। इसमें एक कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है। देश में ज्वेलरी पर हॉलमार्क निशान लगाना अनिवार्य है।
24 कैरेट का सोना प्योर सोना होता है और उसपर 999 अंक दर्ज होता। हालांकि, 24 कैरेट सोने से ज्वेलरी नहीं बनती है। ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट के सोने का इस्तेमाल किया जाता है। 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होगा। 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 लिखा होगा। 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है। 14 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।
दिल्ली (Delhi) – Gold : Rs. 46580, 24ct Gold : Rs. 50780, Silver Price : Rs. 54600
मुंबई (Mumbai) – 22ct Gold : Rs. 46580, 24ct Gold : Rs. 50780, Silver Price : Rs. 54600
कोलकाता (Kolkata) – 22ct Gold : Rs. 46580, 24ct Gold : Rs. 50780, Silver Price : Rs. 54600
चेन्नई (Chennai) – 22ct Gold : Rs. 47280, 24ct Gold : Rs. 51580, Silver Price : Rs. 60800
हैदराबाद (Hyderabad) – 22ct Gold : Rs. 46580, 24ct Gold : Rs. 50780, Silver Price : Rs. 60800
बंगलुरु (Bangalore) – 22ct Gold : Rs. 46580, 24ct Gold : Rs. 50780, Silver Price : Rs. 60800
मंगलुरु (Mangalore) – 22ct Gold : Rs. 46580, 24ct Gold : Rs. 50780, Silver Price : Rs. 60800
अहमदाबाद (Ahmedabad) – 22ct Gold : Rs. 46580, 24ct Gold : Rs. 50780, Silver Price : Rs. 54600
सूरत (Surat) – 22ct Gold : Rs. 46580, 24ct Gold : Rs. 50780, Silver Price : Rs. 54600
नागपुर (Nagpur) – 22ct Gold : Rs. 46580, 24ct Gold : Rs. 50780, Silver Price : Rs. 54600
पुणे (Pune) – 22ct Gold : Rs. 46580, 24ct Gold : Rs. 50780, Silver Price : Rs. 54600
भुवनेश्वर (Bhubaneswar) – 22ct Gold : Rs. 46580, 24ct Gold : Rs. 50780, Silver Price : Rs. 54600
चंडीगढ़ (Chandigarh) – 22ct Gold : Rs. 46700, 24ct Gold : Rs. 50940, Silver Price : Rs. 54600
जयपुर (Jaipur) – 22ct Gold : Rs. 46700, 24ct Gold : Rs. 50940, Silver Price : Rs. 54600
लखनऊ (Lucknow) – 22ct Gold : Rs. 46700, 24ct Gold : Rs. 50940, Silver Price : Rs. 54600
पटना (Patna) – 22ct Gold : Rs. 46580, 24ct Gold : Rs. 50780, Silver Price : Rs. 54600
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।