Gold Price Update: पिछले कई दिनों से सोना खरीदारों को रूला रहे सोने और चांदी के दाम थोड़े कम हुए हैं। इससे ग्राहकों को बड़ी रहात मिली है। इस गिरावट के बाद सोना अपने ऑलटाइम के नया रिकॉर्ड से थोड़ा सस्ता हो गया है। गणतंत्र दिवस की छुट्टी के बाद आज एकबार फिर भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी का नया रेट जारी होगा। ऐसे में लोगों की नजर इसबात पर होगी की आज सर्राफा बाजार का क्या रूख रहता है।
आपको बता दें कि सोना अभी भी 57000 रुपये प्रति 10 ग्राम के मनोवैज्ञानिक सस्तर आंकड़े को ऊपर है। इससे पहले इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोने के साथ-साथ चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को सोना 184 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ, जबकि चांदी की कीमत में 243 रुपये प्रति किलो की दर से गिरावट दर्ज की गई।
बुधवार को ये था सोने-चांदी का भाव
बुधवार को सोना (Gold Price Update) 184 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 57138 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना 278 रुपये प्रति 10 ग्राम की उछलकर 57322 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
बुधवार को सोने के साथ-साथ चांदी (Gold Price Update) की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार चांदी 243 रुपये की गिरावट के साथ 67894 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को चांदी (Silver Rate) 136 रुपये की गिरावट के साथ 68137 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा
और पढ़िए – रात 10 बजे के बाद के क्या हैं नियम? अगर आप भी ट्रेन में कर रहे हैं रात का सफर…
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तरह 24 कैरेट वाला सोना 184 रुपया सस्ता होकर 57138 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 183 रुपया सस्ता होकर 56909 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 169 रुपया सस्ता होकर 52338 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 148 रुपया सस्ता होकर 42854 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 107 रुपया सस्ता होकर 33426 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
ऑलटाइम हाई से सोना 180 तो चांदी 12000 रुपये मिल रही है सस्ती
इस गिरावट के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 184 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 24 जनवरी 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 57362 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 11843 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
और पढ़िए – बैंक खाते में मिनिमम बैलेंस पर सरकार का बड़ा बयान
सोना खरीदने में ना करें देरी
सर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो खरमास के बाद 15 जनवरी को मकर संक्राति के साथ ही देश में एकबार फिर वेडिंग सीजन शुरू हो गया। ऐसे में आने वाले दिनों सोना और चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी रह सकता है। साथ ही इन लोगों का कहना है कि इस साल 2023 में सोने के दाम लगातार अपने हाई बना रहेगा। ऐसे में अगर आपके यहां भी शादी-व्याह है और आपको सोना खरीदना है तो आप जल्द से जल्द खरीद लें। ताकि आपको कुछ फायदा हो सके पाए।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
2 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
6 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
6 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
7 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
9 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
10 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
12 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
13 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines