Gold Price Today: सोने के दाम में पिछले कई महीनों से लगातार बढ़ोतरी का दौर जारी है। आज भी सोने और चांदी के दाम में तेजी देखी जा रही है। इस साल के आखिरी कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन भारतीय शर्राफा बाजार में जहां सोने के साथ-साथ चांदी के दाम में तेजी देखी जा रही है। आज मंगलवार को सोना 164 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ तो चांदी की कीमत में 617 रुपये प्रति किलो की दर से बढ़ देखी जा रही है। इसके बाद सोना 54550 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 68470 रुपये प्रति किलो के करीब बिक रही है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी के दाम में लगातार हलचल देखी जा रही है। सोने और चांदी के दाम कभी कम हो जाते हैं तो कभी बढ़ जाते हैं। ऐसे में ग्राहक इसकी खरीदारी को लेकर संशय है। लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि उनके लिए सोना और चांदी खरीदना कब फायदेमंद रहेगा। वहीं सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि अभी लोगों के पास सस्ते में सोना और चांदी खरीदने का बढ़ियां मौका है। क्योंकि आने वाले दिनों सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में और तेजी आएगी और दोनों नया रिकॉर्ड बना सकता है।
IBJA पर सोना और चांदी का हाल
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन आज मंगलवार (27 December) को सोना (Gold Price Update) 164 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर कर 54550 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना (Gold Price) 20 रुपये महंगा होकर 54386 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं चांदी (Silver Price Update) 617 रुपये की तेजी के साथ 68470 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी 69 रुपये गिरकर 67753 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
और पढ़िए – पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें- आज सस्ता हुआ या महंगा
MCX पर सोने-चांदी के रेट
मंगलवार को इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी आज सोने और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा था। एमसीएक्स पर सोना 107 रुपये की दर से महंगा होकर 54,784 रुपये के स्तर पर है तो चांदी 691 रुपये की मामूली तेजी के साथ 69,766 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
ऑलटाइम हाई से सोना 1650 और चांदी 11510 रुपये मिल रहा है सस्ता
फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 1650 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 11510 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।
और पढ़िए – नए साल से पहले आम लोगों को पर महंगाई की मार, 2 रुपए/लीटर बढ़े मदर डेयरी दूध के दाम
14 से 24 कैरेट Gold Price
इस तरह सोमवार को 24 कैरेट सोना गिरकर भाव 54550 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 54332 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 49968 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 40913 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 31912 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल
भारतीय सर्राफा बाजार से की तरह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोना 3.88 डॉलर की तेजी के साथ 1,805.78 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.23 डॉलर की तेजी के साथ 24.08 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price
दिल्ली (Delhi Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50100, 24ct Gold : Rs. 54630, Silver Price : Rs. 71300
मुंबई (Mumbai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 49950, 24ct Gold : Rs. 54480, Silver Price : Rs. 71300
कोलकाता (Kolkata Gold Price)
22ct Gold : Rs. 49950, 24ct Gold : Rs. 54480, Silver Price : Rs. 71300
चेन्नई (Chennai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50860, 24ct Gold : Rs. 55480, Silver Price : Rs. 74200
हैदराबाद (Hyderabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 49950, 24ct Gold : Rs. 54480, Silver Price : Rs. 74200
बंगलुरु (Bangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50000, 24ct Gold : Rs. 54510, Silver Price : Rs. 74200
मंगलुरु (Mangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50000, 24ct Gold : Rs. 54510, Silver Price : Rs. 74200
अहमदाबाद (Ahmedabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50000, 24ct Gold : Rs. 54510, Silver Price : Rs. 71300
सूरत (Surat Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50000, 24ct Gold : Rs. 54510, Silver Price : Rs. 71300
नागपुर (Nagpur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 49950, 24ct Gold : Rs. 54480, Silver Price : Rs. 71300
पुणे (Pune Gold Price)
22ct Gold : Rs. 49950, 24ct Gold : Rs. 54480, Silver Price : Rs. 71300
भुवनेश्वर (Bhubaneswar Gold Price)
22ct Gold : Rs. 49950, 24ct Gold : Rs. 54480, Silver Price : Rs. 74200
चंडीगढ़ (Chandigarh Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50100, 24ct Gold : Rs. 54630, Silver Price : Rs. 71300
भोपाल (Bhopal Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50880, 24ct Gold : 53420, Silver Price : Rs. 74,000
इंदौर (Indor Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50880, 24ct Gold : 53420, Silver Price : Rs. 74,000
जयपुर (Jaipur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50100, 24ct Gold : Rs. 54630, Silver Price : Rs. 74000
पटना (Patna Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50000, 24ct Gold : Rs. 54510, Silver Price : Rs. 71300
लखनऊ (Lucknow Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50100, 24ct Gold : Rs. 54630, Silver Price : Rs. 71300
नोएडा (Noida Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50100, 24ct Gold : Rs. 54630, Silver Price : Rs. 71300
गाजियाबाद (Ghaziabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50100, 24ct Gold : Rs. 54630, Silver Price : Rs. 71300
गुरुग्राम (Gurgram Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50100, 24ct Gold : Rs. 54630, Silver Price : Rs. 71300
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
11 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
12 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
13 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
14 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
15 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
19 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
20 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
20 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines