हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gold Price Update: सोना करीब 1800 तो चांदी 12000 रुपये मिल रही है सस्ती

विज्ञापन

Gold Price Update: अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके ज्वेलरी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। पिछले कई महीनों से सोने और चांदी के दाम में लगातार बढ़ोतरी जारी है। साल 2022 के आखिरी कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भी सोने के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जबकि चांदी की कीमत में थोड़ी नरमी देखी गई।

सोमवार को सोना 20 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ जबकि चांदी की कीमत में 69 रुपये प्रति किलो की दर से नरमी दर्ज की गई। इसके बाद सोमवार को सोना चढ़कर 54400 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया। वहीं चांदी चढ़कर 67800 रुपये प्रति किलो के पास पहुंच कर बंद हुई। हालांकि अब भी लोगों के पास सोना 1800 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 12000 प्रति किलो से भी ज्यादा सस्ता खरीददारी का मौका है। शर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो अभी सोने और चांदी के दामों में बढ़ोतरी का दौर जारी रह सकता है।

इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोना (Gold Price Update) 20 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 54386 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना 333 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 54366 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

वहीं सोमवार को सोने के उलट साथ चांदी (Gold Price Update)) की कीमत में नरमी दर्ज की गई। चांदी 69 रुपये की गिरावट के साथ 67753 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी (Silver Rate) 217 रुपये प्रति किलो की दर से चढ़कर 67822 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा

और पढ़िए –DL New Guidelines: दिल्ली में अब ड्राइविंग लाइसेंस पाना हो जाएगा मुश्किल, नए दिशानिर्देश जारी

विज्ञापन

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

सोमवार को 24 कैरेट वाला सोना 20 रुपया महंगा होकर 54386 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 20 रुपया महंगा होकर 54168 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 19 रुपया महंगा होकर 49818 रुपये, 18 कैरेट वाला 15 रुपया महंगा होकर 40790 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 12 रुपये महंगा होकर 31816 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।

ऑलटाइम हाई से सोना करीब 1800 और चांदी 12000 रुपये मिल रही है सस्ती

सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 1814 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 12227 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

विज्ञापन

और पढ़िए –Petrol Diesel Price, 27 December 2022: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें- आज सस्ता हुआ या महंगा

सोना खरीदने में ना करें देरी

सर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो खरमास के बाद 14 जनवरी को मकर संक्राति के साथ ही वेडिंग सीजन में अभी काफी समय बचे हुए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों सोना और चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी रहेगा। साथ ही इन लोगों का कहना है कि जल्द ही नए साल 2023 में सोने के भाव अपने उच्चतम स्तर के पास या फिर पार पहुंच जाएगा। ऐसे में अगर आपके यहां भी शादी-व्याह है और आपको सोना खरीदना है तो आप जल्द से जल्द खरीद लें। ताकि आपको कुछ फायदा हो सके पाए।

विज्ञापन

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola