Gold Price Update: आप भी अगर सोना या फिर सोने के ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई। इस तेजी के बावजूद फिलहाल सोना 52100 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 55900 रुपये प्रति किलो के करीब बिक रही है। इतना ही नहीं सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4100 और चांदी 24000 रुपये सस्ता मिल रही है।
अभी पढ़ें – Indian Bank, Dhanlaxmi Bank के खाताधारकों के लिए अच्छी खबर, FD की ब्याज दरें बढ़ाई गई, देखें नए रेट
गुरुवार को सोना (Gold Price) 464 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 52094 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना (Gold Rate) 209 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 55883 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं चांदी (Silver Price) 659 रुपये सस्ता होकर 55883 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को चांदी (Silver Rate) 224 रुपये महंगा होकर 55883 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तरह गुरुवार को 24 कैरेट वाला सोना 464 रुपया महंगा होकर 52094 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 462 रुपया महंगा होकर 51885 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 425 रुपया महंगा होकर 47718 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 348 रुपया महंगा होकर 39071 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 194 रुपये महंगा होकर 30475 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – सितंबर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
ऑलटाइम हाई से सोना 4100 और चांदी 24000 रुपये मिल रहा है सस्ता
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4106 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 24097 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
39 mins agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
9 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
9 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
10 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
11 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
12 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
13 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines