Gold Price Update: शादी के सीजन में ग्राहकों को रूला रहे सोने और चांदी के तेवर थोड़े कम हुए है। अपने ऑलटाइम का नया रिकॉर्ड बनाने के बाद एकबार फिर सोना सस्ता हुआ है। हालांकि अभी भी सोने के दाम 57000 रुपये प्रति 10 ग्राम के मनोवैज्ञानिक सस्तर आंकड़े को ऊपर है। इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन सोने के साथ-साथ चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को सोना 184 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ, जबकि चांदी की कीमत में 243 रुपये प्रति किलो की दर से गिरावट दर्ज की गई। आपको बता दें कि 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर आज भारतीय सर्राफा बाजार बंद है और कोई नया रेट जारी नहीं होगा।
बुधवार को सोना (Gold Price Update) 184 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 57138 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना 278 रुपये प्रति 10 ग्राम की उछलकर 57322 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
बुधवार को सोने के साथ-साथ चांदी (Gold Price Update) की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार चांदी 243 रुपये की गिरावट के साथ 67894 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को चांदी (Silver Rate) 136 रुपये की गिरावट के साथ 68137 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा
और पढ़िए – अच्छी खबर! केंद्र सरकार हर महीने दे रही 20 हजार रुपये पेंशन, हो गया फैसला!
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तरह 24 कैरेट वाला सोना 184 रुपया सस्ता होकर 57138 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 183 रुपया सस्ता होकर 56909 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 169 रुपया सस्ता होकर 52338 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 148 रुपया सस्ता होकर 42854 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 107 रुपया सस्ता होकर 33426 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
ऑलटाइम हाई से सोना 180 तो चांदी 12000 रुपये मिल रही है सस्ती
इस गिरावट के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 184 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 24 जनवरी 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 57362 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 11843 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
सोना खरीदने में ना करें देरी
सर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो खरमास के बाद 15 जनवरी को मकर संक्राति के साथ ही देश में एकबार फिर वेडिंग सीजन शुरू हो गया। ऐसे में आने वाले दिनों सोना और चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी रह सकता है। साथ ही इन लोगों का कहना है कि इस साल 2023 में सोने के दाम लगातार अपने हाई बना रहेगा। ऐसे में अगर आपके यहां भी शादी-व्याह है और आपको सोना खरीदना है तो आप जल्द से जल्द खरीद लें। ताकि आपको कुछ फायदा हो सके पाए।
और पढ़िए – गणतंत्र दिवस पर पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें- ताजा भाव
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
4 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
5 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
5 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
6 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
6 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
6 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
8 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
8 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines