हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gold Price Update: सोना 2202 रुपये हुआ सस्ता, अब 31804 रुपये में खरीदें 10 ग्राम

विज्ञापन

Gold Price Update: अगर आप भी सस्ता सोना और चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। पिछले कारोबारी हफ्ते में सोना के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई। पिछले कारोबारी हफ्ते में सोना 368 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 1757 प्रति किलो की दर से महंगी हुई।

दो दिन बाद आज जारी होगा नया रेट

दरअसल आज से नए कारोबारी हफ्ते की शुरुआत हो रही है। आज नए कारोबारी हफ्ते का पहला दिन है। इससे पहले पिछले कारोबारी हफ्ते में सर्राफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी दर्ज गई थी। ऐसे में आज सबकी नजर इसबात पर होगी की नए कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कैसी चाल रहती है। 

और पढ़िए – Petrol Diesel Price, 25 December 2022: टंकी फुल कराने से पहले यहां जानें- आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के भाव

विज्ञापन

 शुक्रवार को ये था सोने और चांदी का रेट

पिछले कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार (23 December 2022) को सोना 54366 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 67822 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी। वहीं इससे पहले के कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार (16 December 2022) को सोना 53998 रुपये और चांदी 66065 के स्तर पर बंद हुई थी।

पिछले कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार (23 December 2022) को सोना 54366 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 67822 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी। वहीं इससे पहले के कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार (16 December 2022) को सोना 53998 रुपये और चांदी 646065 के स्तर पर बंद हुई थी।

विज्ञापन

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

शुक्रवार को 24 कैरेट वाला सोना 333 रुपया सस्ता होकर 54366 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 332 रुपया सस्ता होकर 54148 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 305 रुपया सस्ता होकर 49799 रुपये, 18 कैरेट वाला 249 रुपया सस्ता होकर 40775 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 195 रुपये सस्ता होकर 31804 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।

ऑलटाइम हाई से सोना करीब 1800 और चांदी 12000 रुपये मिल रही है सस्ता

सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 1834 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 12158 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

विज्ञापन

और पढ़िए –CBI ने ICICI बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में वीडियोकॉन के संस्थापक वेणुगोपाल धूत को भी गिरफ्तार किया

सोना खरीदने में ना करें देरी

सर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो खरमास के बाद 14 जनवरी को मकर संक्राति के साथ ही वेडिंग सीजन में अभी काफी समय बचे हुए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों सोना और चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी रहेगा। साथ ही इन लोगों का कहना है कि जल्द ही नए साल 2023 में सोने के भाव अपने उच्चतम स्तर के पास या फिर पार पहुंच जाएगा। ऐसे में अगर आपके यहां भी शादी-व्याह है और आपको सोना खरीदना है तो आप जल्द से जल्द खरीद लें। ताकि आपको कुछ फायदा हो सके पाए।

विज्ञापन

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola