Gold Price Update: सोना लगातार खरीदारों को रुला रहा है। सोने के दाम में एकबार फिर तेजी दर्ज की गई है। इस तेजी के बाद सोना ने एकबार फिर से अपने दाम का नया रिकॉर्ड बनाया है। मंगलवार को सोने के दाम बढ़कर 57322 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया जो अबतक का सबसे उच्चतम स्तर है। इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को सोने महंगा हुआ तो चांदी के दाम में नरमी दर्ज की गई। मंगलवार को सोना 278 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ, जबकि चांदी की कीमत में 136 रुपये प्रति किलो की दर से गिरावट दर्ज की गई।
मंगलवार को सोना (Gold Price Update) 278 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 57322 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना 6 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 57044 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़ें- Petrol Diesel Price 25 January 2023: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, अपने शहर में जानें एक लीटर तेल के दाम
मंगलवार को चांदी (Gold Price Update)) की कीमत में भी नरमी दर्ज की गई। मंगलवार चांदी 136 रुपये की गिरावट के साथ 68137 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी (Silver Rate) 180 रुपये की गिरावट के साथ 68273 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तरह 24 कैरेट वाला सोना 278 रुपया महंगा होकर 57322 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 276 रुपया महंगा होकर 57092 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 255 रुपया महंगा होकर 52507 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 209 रुपया महंगा होकर 42992 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 162 रुपया महंगा होकर 33533 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
ऑलटाइम हाई से सोना 270 रुपये महंगा तो चांदी 11800 रुपये मिल रही है सस्ती
इस तेजी के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 272 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 20 जनवरी 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 57050 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 11843 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
सोना खरीदने में ना करें देरी
सर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो खरमास के बाद 15 जनवरी को मकर संक्राति के साथ ही देश में एकबार फिर वेडिंग सीजन शुरू हो गया। ऐसे में आने वाले दिनों सोना और चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी रह सकता है। साथ ही इन लोगों का कहना है कि इस साल 2023 में सोने के दाम लगातार अपने हाई बना रहेगा। ऐसे में अगर आपके यहां भी शादी-व्याह है और आपको सोना खरीदना है तो आप जल्द से जल्द खरीद लें। ताकि आपको कुछ फायदा हो सके पाए।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
11 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
13 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
14 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
16 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
20 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
22 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines