Gold Price Update: आज धनतेरस के साथ-साथ छोटी दिवाली का दोहरा मौका है। इस सोना और चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। लिहाजा आज सोना और चांदी के खरीदारों में गजब का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इससे पहले कई जगहों पर शनिवार को भी धनतेरस का पावन पर्व मनाया गया और लोगों ने सोने और चांदी की जबरदस्त खरीदारी की गई। एक अनुमान के मुताबिक इसबार धनतेरस और दिवाली के मौके पर सोने और चांदी की ब्रिकी अपने सभी पुराने रिकॉर्ड को तोड़ देगी।
अभी पढ़ें – Chinese LED: प्रतिबंध के आह्वान के बावजूद इस दिवाली भारतीय घरों में लगी हैं चीनी एलईडी लाइटें
धनतेरस और छोटी दिवाली के मौके पर अगर आप भी सोना और चांदी खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। धनतेरस और दिवाली से पहले सोना और चांदी लगातार सस्ता हुआ है। इसके बाद सोना करीब 50000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 55600 रुपये प्रति किलो के स्तर के भी नीचे पहुंच कर बंद हुआ। इस गिरावट के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 6100 और चांदी 24400 रुपये से भी ज्यादा सस्ता मिल रही है।
शनिवार-रविवार को नहीं जारी होता है रेट
गौरतलब है कि इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं।
शुक्रवार को ये था सोने और चांदी का रेट
इससे शुक्रवार को सोना (Gold Price) 166 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 50062 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना (Gold Rate) 8 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 50228 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं चांदी (Silver Price) 712 रुपये सस्ता होकर 55555 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी (Silver Rate) को चांदी 661 रुपये प्रति किलो की दर से महंगा होकर 56267 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तरह शुक्रवार को 24 कैरेट वाला सोना 166 सस्ता होकर 50062 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 165 रुपया सस्ता होकर 49862 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 152 रुपया सस्ता होकर 45857 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 124 रुपया सस्ता होकर 37547 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 97 रुपये सस्ता होकर 29286 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
ऑलटाइम हाई से सोना करीब 6100 और चांदी 24400 रुपये मिल रहा है सस्ता
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 6138 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 24426 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क देखकर ही खरीदें सोना
सोने की खरीदारी के वक्त ग्राहकों को इसकी क्वॉलिटी का जरूर ध्यान रखना चाहिए। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
ISO द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
अभी पढ़ें – SBI Yono password भूल गए हैं? पासवर्ड आसानी से रीसेट करने के लिए अपनाएं ये स्टेप्स
24 कैरेट का सोना होता है सबसे शुद्ध
आपको बता दें कि 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से गहने नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या फिर आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का प्रयोग किया जाता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी गुणवत्ता होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोने की बिक्री करते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
30 mins agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
21 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
22 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
23 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
23 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines