Gold Price Update: आप भी अगर सोना या फिर सोने के ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस कारोबारी हफ्ते के पहले एकबार फिर सोने के साथ-साथ दाम में कमी दर्ज की गई है। इस कमी के बाद फिलहाल सोना 51400 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 51200 रुपये प्रति किलो के करीब बिक रही है। इतना ही नहीं सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4800 और चांदी 24800 रुपये सस्ता मिल रही है।
अभी पढ़ें – Stock Market Opening: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, Sensex 567 अंक टूटा, Nifty भी लड़खड़ाया
सोमवार को सोना (Gold Price) 406 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 51396 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना (Gold Rate) 47 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 52081 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं चांदी (Silver Price) 771 रुपये सस्ता होकर 55110 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी (Silver Rate) 721 रुपये सस्ता होकर 57100 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तरह सोमवार को 24 कैरेट वाला सोना 406 रुपया सस्ता होकर 51396 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 395 रुपया सस्ता होकर 51190 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 372 रुपया सस्ता होकर 47079 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 305 रुपया सस्ता होकर 38547 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 237 रुपये सस्ता होकर 30067 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
ऑलटाइम हाई से सोना 4800 और चांदी 24800 रुपये मिल रहा है सस्ता
इस गिरावट के बाद भी सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4804 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 24870 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
आज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
16 mins agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
7 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
9 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
10 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
15 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
15 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
16 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
16 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
18 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines