हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gold Price Update: सोने कीमत में उठापटक से पशोपेश में ग्राहक, यहां जानें 14, 18, 22, 23 और 24 कैरेट का रेट

विज्ञापन

Gold Price Update: नवरात्रि से पहले अगर आप भी सोना या फिर सोने के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। पिछले कई दिनों से सोने की कीमत में जारी गिरावट के बीच इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोने के साथ-साथ चांदी के दाम में तेजी दर्ज की। फिलहाल सोना 49606 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 56667 रुपये प्रति किलो के करीब बिक रही है। इतना ही नहीं सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 6500 और चांदी 23300 रुपये सस्ता मिल रही है।

अभी पढ़ें – Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, ऐसे जानें अपने शहर का भाव

बुधवार को सोना (Gold Price) 238 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 49606 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना (Gold Rate) 48 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 49368 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

वहीं चांदी (Silver Price) 313 रुपये महंगा होकर 56667 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को चांदी (Silver Rate) के भाव स्थिर रहा। चांदी 56354 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इस तरह बुधवार को 24 कैरेट वाला सोना 238 महंगा होकर 49606 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 237 रुपया महंगा होकर 49407 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 218 रुपया महंगा होकर 45439 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 179 रुपया महंगा होकर 37205 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 140 रुपये महंगा होकर 29020 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

ऑलटाइम हाई से सोना 6500 और चांदी 23300 रुपये मिल रहा है सस्ता

सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 6594 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 23313 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

अभी पढ़ें – Gold Price Update: सोना ग्राहकों की खुली किस्मत! इतना सस्ता हुआ गोल्ड, जानें ताजा भाव

विज्ञापन

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola