---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Gold Price Update: ग्राहकों की खुल गई किस्मत, सस्ता हो गया सोना-चांदी, जल्द करें खरीदारी

Gold Price Update: नए साल 2023 के तीसरे कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई। लगातार तेजी के बाद पीली धातू के दाम में गिरावट से ग्राहक खुश नजर आ रहे हैं। गुरुवार को सोना 85 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ, […]

---खबर नीचे जारी है---

Gold Price Update: नए साल 2023 के तीसरे कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई। लगातार तेजी के बाद पीली धातू के दाम में गिरावट से ग्राहक खुश नजर आ रहे हैं। गुरुवार को सोना 85 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ, जबकि चांदी की कीमत में 1549 रुपये प्रति किलो की दर की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

गुरुवार को सोना (Gold Price Update) 85 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 56670 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना 3 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 56755 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

गुरुवार को सोने के साथ-साथ चांदी (Gold Price Update) की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार चांदी 1549 रुपये सस्ती होकर 67444 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को चांदी (Silver Rate) 322 रुपये की तेजी के साथ 68993 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा

और पढ़िए जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें- आज का ताजा भाव

---खबर नीचे जारी है---

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इस तरह 24 कैरेट वाला सोना 85 रुपये सस्ता होकर 56670 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 85 रुपया सस्ता होकर 56443 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 78 रुपया सस्ता होकर 51910 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 63 रुपया सस्ता होकर 42503 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 54 रुपया सस्ता होकर 33152 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।

ऑलटाइम हाई से 200 सोना तो चांदी 12536 रुपये मिल रही है सस्ती

इस तेजी के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 213 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिकने लगा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 16 जनवरी 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 56883 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 10987 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

---खबर नीचे जारी है---

और पढ़िए जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें- आज का ताजा भाव

सोना खरीदने में ना करें देरी

सर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो खरमास के बाद 15 जनवरी को मकर संक्राति के साथ ही देश में एकबार फिर वेडिंग सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में आने वाले दिनों सोना और चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी रहेगा। साथ ही इन लोगों का कहना है कि इस साल 2023 में सोने के दाम लगातार अपने हाई बना रहेगा। ऐसे में अगर आपके यहां भी शादी-व्याह है और आपको सोना खरीदना है तो आप जल्द से जल्द खरीद लें। ताकि आपको कुछ फायदा हो सके पाए।

---खबर नीचे जारी है---

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

First published on: Jan 20, 2023 06:38 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola