Gold Price Today, 2 January 2023: आज नए साल 2023 का पहला कारोबारी दिन है। सर्राफा बाजार में नए साल के पहले दिन कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई है। भारतीय शर्राफा बाजार में आज सोना 246 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ तो चांदी की कीमत में 435 रुपये प्रति किलो की दर से उछाल देखी जा रही है। इसके बाद सोना एकबार फिर 55000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 68000 रुपये प्रति किलो के पार बिकने लगी है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी के दाम में लगातार हलचल देखी जा रही है। सोने और चांदी के दाम कभी कम हो जाते हैं तो कभी बढ़ जाते हैं। ऐसे में ग्राहक इसकी खरीदारी को लेकर संशय है। लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि उनके लिए सोना और चांदी खरीदना कब फायदेमंद रहेगा। वहीं सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि अभी लोगों के पास सस्ते में सोना और चांदी खरीदने का बढ़ियां मौका है। क्योंकि आने वाले दिनों सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में और तेजी आएगी और दोनों नया रिकॉर्ड बना सकता है।
IBJA पर सोना और चांदी का हाल
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस साल के पहले हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज सोमवार (2 January) को सोना (Gold Price Update) 246 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर कर 55000 रुपये के आंकड़े को पार करते हुए 55113 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना (Gold Price) 216 रुपये महंगा होकर 54867 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं चांदी (Silver Price Update) 435 रुपये की तेजी के साथ 68527 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी 252 रुपये चढ़कर 68092 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
MCX पर सोने-चांदी के रेट
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी आज सोन और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर सोना 103 रुपये की दर से महंगा होकर 55,120 रुपये के स्तर पर है तो चांदी 237 रुपये की तेजी के साथ 69,650 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
ऑलटाइम हाई से सोना 1200 और चांदी 11400 रुपये मिल रहा है सस्ता
फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 1265 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 111460 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।
और पढ़िए- LIC Jeevan Akshay: एक बार करें निवेश और पाएं 20,000 रुपये की मासिक पेंशन
14 से 24 कैरेट Gold Price
इस तरह सोमवार को 24 कैरेट सोना उछलकर भाव 55113 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 54892 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 50484 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 41335 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 32241 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल
भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोना 3.51 डॉलर की तेजी के साथ 1,827.41 डॉलर प्रति औंस और चांदी का कारोबार 0.06 डॉलर की तेजी के साथ 24.02 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price
दिल्ली (Delhi Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50600, 24ct Gold : Rs. 55200, Silver Price : Rs. 71300
मुंबई (Mumbai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50450, 24ct Gold : Rs. 55040, Silver Price : Rs. 71300
कोलकाता (Kolkata Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50450, 24ct Gold : Rs. 55040, Silver Price : Rs. 71300
चेन्नई (Chennai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51500, 24ct Gold : Rs. 56180, Silver Price : Rs. 74500
हैदराबाद (Hyderabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50450, 24ct Gold : Rs. 55040, Silver Price : Rs. 74500
बंगलुरु (Bangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50500, 24ct Gold : Rs. 55100, Silver Price : Rs. 74500
मंगलुरु (Mangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50500, 24ct Gold : Rs. 55100, Silver Price : Rs. 74500
अहमदाबाद (Ahmedabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50500, 24ct Gold : Rs. 55100, Silver Price : Rs. 71300
सूरत (Surat Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50500, 24ct Gold : Rs. 55100, Silver Price : Rs. 71300
नागपुर (Nagpur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50450, 24ct Gold : Rs. 55040, Silver Price : Rs. 71300
पुणे (Pune Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50450, 24ct Gold : Rs. 55040, Silver Price : Rs. 71300
भुवनेश्वर (Bhubaneswar Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50450, 24ct Gold : Rs. 55040, Silver Price : Rs. 74500
चंडीगढ़ (Chandigarh Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50600, 24ct Gold : Rs. 55200, Silver Price : Rs. 71300
भोपाल (Bhopal Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51240, 24ct Gold : 55250, Silver Price : Rs. 74,300
इंदौर (Indor Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51240, 24ct Gold : 55250, Silver Price : Rs. 74,300
जयपुर (Jaipur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50600, 24ct Gold : Rs. 55200, Silver Price : Rs. 71300
पटना (Patna Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50500, 24ct Gold : Rs. 55100, Silver Price : Rs. 71300
लखनऊ (Lucknow Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50600, 24ct Gold : Rs. 55200, Silver Price : Rs. 71300
नोएडा (Noida Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50600, 24ct Gold : Rs. 55200, Silver Price : Rs. 71300
गाजियाबाद (Ghaziabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50600, 24ct Gold : Rs. 55200, Silver Price : Rs. 71300
गुरुग्राम (Gurgram Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50600, 24ct Gold : Rs. 55200, Silver Price : Rs. 71300
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
4 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
5 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
6 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
7 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
8 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
12 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
13 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
13 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines