Gold Price Update: आज नए साल 2023 का पहला कारोबारी दिन है। ऐसे नए साल के दूसरे दिन अगर आप भी सस्ता सोना और चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। पिछले कारोबारी हफ्ते में सोना के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई। पिछले कारोबारी हफ्ते में सोना 501 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 270 प्रति किलो की दर से महंगी हुई।
दो दिन बाद आज जारी होगा नया रेट
दरअसल आज से नए कारोबारी हफ्ते की शुरुआत हो रही है। आज नए कारोबारी हफ्ते का पहला दिन है। इससे पहले पिछले कारोबारी हफ्ते में सर्राफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी दर्ज गई थी। ऐसे में आज सबकी नजर इसबात पर होगी की नए कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कैसी चाल रहती है।
और पढ़िए – Petrol Diesel Price, 2 January 2023: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, SMS से ऐसे चेक करें आज का भाव
गौरतलब है कि इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। यानी अब सोने-चांदी का नया रेट सोमवार को जारी होगा।
पिछले कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार (30 December 2022) को सोना 54867 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 68092 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी। वहीं शुक्रवार (23 December 2022) को सोना 54366 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 67822 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी। जबकि इससे पहले के कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार (16 December 2022) को सोना 53998 रुपये और चांदी 646065 के स्तर पर बंद हुई थी।
शुक्रवार को ये था सोने-चांदी का रेट
पिछले साल के आखिरी कारोबारी हफ्ते के पांचवें दिन शुक्रवार (30 December 2022) को सोना (Gold Price Update) 216 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 54867 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना 80 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 54651 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार को एकबार फिर सोने के साथ-साथ चांदी (Gold Price Update)) की कीमत में तेजी दर्ज की गई। शुक्रवार को चांदी 252 रुपये महंगा होकर 68092 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी (Silver Rate) 8 रुपये प्रति किलो की दर से गिरकर 67840 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तरह शुक्रवार को 24 कैरेट वाला सोना 216 रुपया महंगा होकर 54867 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 215 महंगा सस्ता होकर 54647 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 198 रुपया महंगा होकर 50258 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 162 रुपया महंगा होकर 41150 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 126 रुपये महंगा होकर 31924 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
ऑलटाइम हाई से सोना करीब 1300 और चांदी 11800 रुपये मिल रही है सस्ती
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 1333 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 12888 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
सोना खरीदने में ना करें देरी
सर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो खरमास के बाद 14 जनवरी को मकर संक्राति के साथ ही वेडिंग सीजन में अभी काफी समय बचे हुए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों सोना और चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी रहेगा। साथ ही इन लोगों का कहना है कि जल्द ही नए साल 2023 में सोने के भाव अपने उच्चतम स्तर के पास या फिर पार पहुंच जाएगा। ऐसे में अगर आपके यहां भी शादी-व्याह है और आपको सोना खरीदना है तो आप जल्द से जल्द खरीद लें। ताकि आपको कुछ फायदा हो सके पाए।
और पढ़िए – Income Tax File: सिर्फ कुछ घंटे हैं बाकी, जल्द ऐसे जमा करें अपनी रिटर्न फाइल
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
भारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
31 mins ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
2 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
22 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines