Gold Price Today 18 October: नहीं थम रहा सोने में गिरावट दौर, आज इतना हुआ सस्ता, दिल्ली-मुंबई से लखनऊ तक ये रहा रेट

Gold News, Gold Rate Update, Gold Silver Price, Gold Silver Prices Today, Gold Silver Rate

Gold Price Today: धनतेरस और दिवाली में अब एक सप्ताह से भी कम का समय बचा है। लिहाजा भारतीय सर्राफा बाजार सोने और चांदी के ग्राहकों से गुलजार है और बाजार में जबरदस्त रौनक देखी जा रही है। इस बीच आज एकबार फिर सोने के दाम में गिरावट देखी जा रही है।

विज्ञापन

आज सोना 91 रुपये की दर से सस्ता हुआ है, हालांकि चांदी की कीमत में 462 रुपये की तेजी देखी जा रही है। इसके बाद सोना 51000 रुपये से नीचे और चांदी 56000 रुपये के करीब बिक रही है। इतना ही नहीं सोना ऑलटाइम हाई से करीब 5800 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 23800 रुपये प्रति किलो की दर से भी ज्यादा सस्ता मिल रही है।

विज्ञापन

IBJA पर सोना और चांदी का हाल

– इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार (18 October) को सोना (Gold Price Update) 91 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 50339 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना (Gold Price) को भी सोना 8 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 50430 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

– वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 462 रुपये प्रति किलो की दर से महंगा होकर 56105 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी 399 रुपये सस्ता होकर 55643 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।

MCX पर सोने-चांदी के रेट

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) से उलट आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना तेजी और चांदी दोनों तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 4 रुपये की दर से महंगा होकर 50,477 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 243 रुपये की तेजी के साथ 56,550 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।

विज्ञापन

ऑलटाइम हाई से सोना 5800 और चांदी 23800 रुपये मिल रहा है सस्ता

फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5861 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 23875 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।

14 से 24 कैरेट Gold Price

इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 50339 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 50137 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 46111 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 37754 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 29448 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल

भारतीय सर्राफा बाजार से उलट अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 5.76 डॉलर की तेजी के साथ 1,656.46 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.14 डॉलर की तेजी के साथ 18.80 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।

विज्ञापन

देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price

दिल्ली (Delhi)
22ct Gold : Rs. 46570, 24ct Gold : Rs. 50790, Silver Price : Rs. 56600

मुंबई (Mumbai)
22ct Gold : Rs. 46420, 24ct Gold : Rs. 50640, Silver Price : Rs. 56600

विज्ञापन

कोलकाता (Kolkata)
22ct Gold : Rs. 46420, 24ct Gold : Rs. 50640, Silver Price : Rs. 56600

चेन्नई (Chennai)
22ct Gold : Rs. 47050, 24ct Gold : Rs. 51310, Silver Price : Rs. 61800

विज्ञापन

हैदराबाद (Hyderabad)
22ct Gold : Rs. 46420, 24ct Gold : Rs. 50640, Silver Price : Rs. 61800

बंगलुरु (Bangalore)
22ct Gold : Rs. 46510, 24ct Gold : Rs. 50730, Silver Price : Rs. 60500

विज्ञापन

मंगलुरु (Mangalore)
22ct Gold : Rs. 46470, 24ct Gold : Rs. 50710, Silver Price : Rs. 61800

अहमदाबाद (Ahmedabad)
22ct Gold : Rs. 46470, 24ct Gold : Rs. 50710, Silver Price : Rs. 56600

विज्ञापन

सूरत (Surat)
22ct Gold : Rs. 46470, 24ct Gold : Rs. 50710, Silver Price : Rs. 56600

नागपुर (Nagpur)
22ct Gold : Rs. 46450, 24ct Gold : Rs. 50670, Silver Price : Rs. 56600

विज्ञापन

पुणे (Pune)
22ct Gold : Rs. 46450, 24ct Gold : Rs. 50670, Silver Price : Rs. 56600

भुवनेश्वर (Bhubaneswar)
22ct Gold : Rs. 46420, 24ct Gold : Rs. 50640, Silver Price : Rs. 61800

विज्ञापन

चंडीगढ़ (Chandigarh)
22ct Gold : Rs. 46570, 24ct Gold : Rs. 50790, Silver Price : Rs. 56600

जयपुर (Jaipur)
22ct Gold : Rs. 46570, 24ct Gold : Rs. 50790, Silver Price : Rs. 56600

विज्ञापन

लखनऊ (Lucknow)
22ct Gold : Rs. 46570, 24ct Gold : Rs. 50790, Silver Price : Rs. 56600

पटना (Patna)
22ct Gold : Rs. 46450, 24ct Gold : Rs. 50670, Silver Price : Rs. 56600

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ