हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gold Price Update: फिर लुढ़का सोना और चांदी, जानें शादी के सीजन में कितना हुआ सस्ता

विज्ञापन

Gold Price Update: नए साल 2023 के तीसरे कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले सोना महंगा का लगातार अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ रहा था। मंगलवार को सोना 131 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ जबकि चांदी की कीमत में 506 रुपये प्रति किलो की दर से गिरावट दर्ज की गई।

मंगलवार को सोना (Gold Price Update) 131 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 56752 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना 421 रुपये प्रति 10 ग्राम की उछाल के साथ 56883 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

मंगवलवार को सोने के साथ-साथ चांदी (Gold Price Update) की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार चांदी 506 रुपये सस्ता होकर 68661 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी (Silver Rate) 1052 रुपये की तेजी के साथ 69167 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।

विज्ञापन

Petrol Diesel Price 18 January 2023: गाड़ी में पेट्रोल-डीजल भरवाने से पहले जानें तेल की कीमतों पर अपडेट

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इस तरह मंगलवार को 24 कैरेट वाला सोना 131 रुपया सस्ता होकर 56752 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 130 रुपया सस्ता होकर 56525 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 120 रुपया सस्ता होकर 51985 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 98 रुपया महंगा होकर 42564 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 77 रुपया महंगा होकर 33200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन

ऑलटाइम हाई से 131 सोना तो चांदी 11300 रुपये मिल रही है सस्ती

इस तेजी के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 131 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिकने लगा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 16 जनवरी 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 56883 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 11319 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

और पढ़िए – अडानी ग्रुप का यह शेयर रॉकेट की तरह भाग रहा है, इन्वेस्ट करें पैसा कमाएं 

विज्ञापन

सोना खरीदने में ना करें देरी

सर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो खरमास के बाद 15 जनवरी को मकर संक्राति के साथ ही देश में एकबार फिर वेडिंग सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में आने वाले दिनों सोना और चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी रहेगा। साथ ही इन लोगों का कहना है कि इस साल 2023 में सोने के दाम लगातार अपने हाई बना रहेगा। ऐसे में अगर आपके यहां भी शादी-व्याह है और आपको सोना खरीदना है तो आप जल्द से जल्द खरीद लें। ताकि आपको कुछ फायदा हो सके पाए।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola