Gold Price Today, 17 March 2023: अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। लगातार चार दिनों की तेजी के बाद आज एकबार फिर सोने और चांदी के दाम में गिरावट देखी जा रही है। इसके बाद सोना 58000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर ट्रेड कर रहा है जबकि चांदी गिरकर 67000 रुपये प्रति किलो के नीचे पहुंच गई है। इसके बाद सोना 700 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 13000 रुपये प्रति किलो से भी ज्यादा सस्ती मिल रही है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।
IBJA पर सोना और चांदी का हाल
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार आज (17 March 2023) सोना (Gold Price Today) 182 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से लुढ़ककर होकर 58159 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन कारोबारी दिन गुरुवार सोना 439 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 58341 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था।
सोने के साथ-साथ आज चांदी (Silver Price Update) के दाम में भी थोड़ी निरमी देखी जा रही है। आज चांदी 374 रुपये की गिरावट के साथ 66937 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी 450 रुपये की उछाल के साथ 67311 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।
MCX पर सोने-चांदी के रेट
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) से उलट कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर सोना 254 रुपये की दर से महंगा होकर 58,260 रुपये के स्तर पर है तो चांदी 739 रुपये की तेजी के साथ 67,270 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही है।
ऑलटाइम हाई से सोना 700 रुपये तो 13000 रुपये मिल रहा है सस्ता
फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 767 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता होकर बिक रहा है। इससे पहले सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 2 फरवरी 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 58882 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 13480 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा है। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
14 से 24 कैरेट Gold Price
इस तरह गुरुवार आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 58159 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 57927 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 53273 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 43619 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 34023 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल
भारतीय सर्राफा बाजार से उलट अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोना तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिकी बाजार में सोना 10.30 डॉलर की तेजी के साथ 1,931.71 डॉलर प्रति औंस तो चांदी 0.17 डॉलर की तेजी के साथ 21.91 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price
दिल्ली (Delhi Gold Price)
22ct Gold : Rs. 53950, 24ct Gold : Rs. 58840, Silver Price : Rs. 69800
मुंबई (Mumbai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54500, 24ct Gold : Rs. 59450, Silver Price : Rs. 73100
कोलकाता (Kolkata Gold Price)
Kolkata, 22ct Gold : Rs. 53800, 24ct Gold : Rs. 58690, Silver Price : Rs. 69800
चेन्नई (Chennai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54500, 24ct Gold : Rs. 59450, Silver Price : Rs. 73100
हैदराबाद (Hyderabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 53800, 24ct Gold : Rs. 58690, Silver Price : Rs. 73100
बंगलुरु (Bangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 53850, 24ct Gold : Rs. 58740, Silver Price : Rs. 73100
मंगलुरु (Mangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 53850, 24ct Gold : Rs. 58740, Silver Price : Rs. 73100
अहमदाबाद (Ahmedabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 53850, 24ct Gold : Rs. 58740, Silver Price : Rs. 69800
सूरत (Surat Gold Price)
22ct Gold : Rs. 53850, 24ct Gold : Rs. 58740, Silver Price : Rs. 69800
पुणे (Pune Gold Price)
22ct Gold : Rs. 53800, 24ct Gold : Rs. 58690, Silver Price : Rs. 69800
भुवनेश्वर (Bhubaneswar Gold Price)
22ct Gold : Rs. 53800, 24ct Gold : Rs. 58690, Silver Price : Rs. 73100
चंडीगढ़ (Chandigarh Gold Price)
22ct Gold : Rs. 53950, 24ct Gold : Rs. 58840, Silver Price : Rs. 69800
भोपाल (Bhopal Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54730, 24ct Gold : 57470, Silver Price : Rs. 73,100
इंदौर (Indor Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54730, 24ct Gold : 57200, Silver Price : Rs. 72,700
जयपुर (Jaipur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 53950, 24ct Gold : Rs. 58840, Silver Price : Rs. 69800
पटना (Patna Gold Price)
22ct Gold : Rs. 53850, 24ct Gold : Rs. 58740, Silver Price : Rs. 69800
लखनऊ (Lucknow Gold Price)
22ct Gold : Rs. 53950, 24ct Gold : Rs. 58840, Silver Price : Rs. 69800
संबंधित खबरें
दो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
8 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
8 hrs agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
9 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
10 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
10 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
13 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
13 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
15 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
16 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines