Gold Price Today, 17 January 2023: नए साल में सोने और चांदी के दाम रॉकेट की रफ्तार से भाग रहा था। आज इसपर ब्रेक लग गया है। आज सोने के साथ-साथ चांदी भी सस्ती हुई है। आज सोना 58 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 120 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ती हुई है। इसके बाद आज भी सोना गिरकर 56825 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 69049 रुपये प्रति किलो के ऊपर बिक रही है। आपको बता दें कि पिछले कई महीनों से सोने और चांदी की कीमत में लगातार तेजी दर्ज की जा रही है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी के दाम में लगातार हलचल देखी जा रही है। सोने और चांदी के दाम कभी कम हो जाते हैं तो कभी बढ़ जाते हैं। ऐसे में ग्राहक इसकी खरीदारी को लेकर संशय है। लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि उनके लिए सोना और चांदी खरीदना कब फायदेमंद रहेगा। वहीं सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि अभी लोगों के पास सस्ते में सोना और चांदी खरीदने का बढ़ियां मौका है। क्योंकि आने वाले दिनों सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में और तेजी आएगी और दोनों नया रिकॉर्ड बना सकता है।
और पढ़िए – क्रूड ऑयल हुआ महंगा, अपने शहर में जानें पेट्रोल-डीजल के नए रेट
IBJA पर सोना और चांदी का हाल
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस साल के तीसरे कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन आज मंगलवार (17 January) को सोना (Gold Price Update) 58 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से गिरकर 56825 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना (Gold Price) 1052 रुपये महंगा होकर 56883 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं चांदी (Silver Price Update) 120 रुपये की गिरावट के साथ 69047 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी 152 रुपये की बड़ी तेजी के सथा 69047 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
MCX पर सोने-चांदी के रेट
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर सोना 82 रुपये की दर से सस्ता होकर 56,400 रुपये के स्तर पर है तो चांदी 141 रुपये की नरमी के साथ 69,645 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
ऑलटाइम हाई से सोना 58 रुपये महंगा तो 10900 रुपये मिल रहा है सस्ता
फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 58 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 16 जनवरी 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 56883 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 10933 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।
और पढ़िए – इस बैंक का शेयर दे सकता है बंपर कमाई का मौका, मिल सकता है 26% तक रिटर्न
14 से 24 कैरेट Gold Price
इस तरह मंगलवार को 24 कैरेट सोना उछलकर भाव 56825 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 56597 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 52052 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 42619 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 33243 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल
भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना और चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोना 7.14 डॉलर की गिरावट के साथ 1,919.43 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.17 डॉलर की तेजी के साथ 24.13 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price
दिल्ली (Delhi Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52350, 24ct Gold : Rs. 57100, Silver Price : Rs. 72500
मुंबई (Mumbai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52200, 24ct Gold : Rs. 56950, Silver Price : Rs. 72500
कोलकाता (Kolkata Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52200, 24ct Gold : Rs. 56950, Silver Price : Rs. 72500
चेन्नई (Chennai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 53050, 24ct Gold : Rs. 57870, Silver Price : Rs. 75300
हैदराबाद (Hyderabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52200, 24ct Gold : Rs. 56950, Silver Price : Rs. 75300
बंगलुरु (Bangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52250, 24ct Gold : Rs. 57000, Silver Price : Rs. 75300
मंगलुरु (Mangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52250, 24ct Gold : Rs. 57000, Silver Price : Rs. 75300
अहमदाबाद (Ahmedabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52250, 24ct Gold : Rs. 57000, Silver Price : Rs. 72500
सूरत (Surat Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52250, 24ct Gold : Rs. 57000, Silver Price : Rs. 73200
पुणे (Pune Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52200, 24ct Gold : Rs. 56950, Silver Price : Rs. 72500
भुवनेश्वर (Bhubaneswar Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52200, 24ct Gold : Rs. 56950, Silver Price : Rs. 75300
चंडीगढ़ (Chandigarh Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52350, 24ct Gold : Rs. 57100, Silver Price : Rs. 72500
भोपाल (Bhopal Gold Price)
22ct Gold : Rs. 53130, 24ct Gold : 55790, Silver Price : Rs. 75,800
इंदौर (Indor Gold Price)
22ct Gold : Rs. 53130, 24ct Gold : 55790, Silver Price : Rs. 75,800
जयपुर (Jaipur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52350, 24ct Gold : Rs. 57100, Silver Price : Rs. 72500
पटना (Patna Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52250, 24ct Gold : Rs. 57000, Silver Price : Rs. 72500
लखनऊ (Lucknow Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52350, 24ct Gold : Rs. 57100, Silver Price : Rs. 72500
नोएडा (Noida Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52350, 24ct Gold : Rs. 57100, Silver Price : Rs. 72500
गाजियाबाद (Ghaziabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52350, 24ct Gold : Rs. 57100, Silver Price : Rs. 72500
गुरुग्राम (Gurgram Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52350, 24ct Gold : Rs. 57100, Silver Price : Rs. 72500
संबंधित खबरें
धीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
7 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
10 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
11 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
12 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
16 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
19 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
19 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
21 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
23 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines