Gold Price Today: सोना या फिर चांदी के गहने खरीदने का प्लान कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। पिछले कई दिनों से सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इस बीच इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन आज भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी कीमत में नरमी देखी जा रही है।
आज सोना 281 रुपये की दर से सस्ता हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में 447 रुपये की नरमी देखी जा रही है। फिलहाल सोना 52200 रुपये और चांदी 58000 रुपये के करीब बिक रही है। इसके साथ ही ऑलटाइम हाई से सोना 4,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 22,000 रुपये प्रति किलो की दर से भी सस्ता मिल रही है।
और पढ़िए – पीएम मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से हुआ 500 करोड़ रुपये का कारोबार, इस साल बिके 30 करोड़ से ज्यादा राष्ट्रीय ध्वज
IBJA पर सोना और चांदी का हाल
– इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन (16 August) मंगलवार को सोना (Gold Rate Today) 181 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 52180 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना (Gold Price) 1 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 52461 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
– वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 447 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता होकर 57905 रुपये के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी (Silver Price) 348 रुपये सस्ता होकर 58352 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। आपको बता दें कि आज तीन दिनों की छुट्टी की बाद सर्राफा बाजार खुला था।
और पढ़िए – 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के DA पर बड़ा अपडेट, यहां जानिए कितना बढ़ेगा
MCX पर सोने-चांदी के रेट
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोना और चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 612 रुपये की दर से सस्ता होकर 51,973 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 1390 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 57,886 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
ऑलटाइम हाई से सोना 4000 और चांदी 22000 रुपये मिल रहा है सस्ता
इस गिरावट के बाद फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4020 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 22075 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।
14 से 24 कैरेट Gold Price
इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 52180 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 51971 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 47797 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 39135 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 30525 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल
भारतीय सर्राफा बाजार के उलट अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 3.21 डॉलर की तेजी के साथ 1,781.68 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.05 डॉलर की गिरावट के साथ 20.20 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।
देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price
दिल्ली (Delhi) – 22ct Gold : Rs. 48300, 24ct Gold : Rs. 52690, Silver Price : Rs. 58200
मुंबई (Mumbai) – 22ct Gold : Rs. 48150, 24ct Gold : Rs. 52530, Silver Price : Rs. 58200
कोलकाता (Kolkata) – 22ct Gold : Rs. 48150, 24ct Gold : Rs. 52530, Silver Price : Rs. 58200
चेन्नई (Chennai) – 22ct Gold : Rs. 49140, 24ct Gold : Rs. 52610, Silver Price : Rs. 64800
हैदराबाद (Hyderabad) – 22ct Gold : Rs. 48150, 24ct Gold : Rs. 52530, Silver Price : Rs. 64800
बंगलुरु (Bangalore) – 22ct Gold : Rs. 48200, 24ct Gold : Rs. 52580, Silver Price : Rs. 64800
मंगलुरु (Mangalore) – 22ct Gold : Rs. 48200, 24ct Gold : Rs. 52580, Silver Price : Rs. 64800
अहमदाबाद (Ahmedabad) – 22ct Gold : Rs. 48200, 24ct Gold : Rs. 52580, Silver Price : Rs. 58200
सूरत (Surat) – 22ct Gold : Rs. 48200, 24ct Gold : Rs. 52580, Silver Price : Rs. 58200
नागपुर (Nagpur) – 22ct Gold : Rs. 48180, 24ct Gold : Rs. 52580, Silver Price : Rs. 58200
पुणे (Pune) – 22ct Gold : Rs. 48180, 24ct Gold : Rs. 52580, Silver Price : Rs. 58200
भुवनेश्वर (Bhubaneswar) – 22ct Gold : Rs. 48150, 24ct Gold : Rs. 52530, Silver Price : Rs. 58200
चंडीगढ़ (Chandigarh) – 22ct Gold : Rs. 48300, 24ct Gold : Rs. 52690, Silver Price : Rs. 58200
जयपुर (Jaipur) – 22ct Gold : Rs. 48300, 24ct Gold : Rs. 52690, Silver Price : Rs. 58200
लखनऊ (Lucknow) – 22ct Gold : Rs. 48300, 24ct Gold : Rs. 52690, Silver Price : Rs. 58200
पटना (Patna) – 22ct Gold : Rs. 48180, 24ct Gold : Rs. 52580, Silver Price : Rs. 58200
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
भारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
2 mins ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
1 hr ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
21 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines