Gold Price Update: करवा चौथ के दिन भारतीय सर्राफा बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। अब दिवाली और धनतेरस आने वाले हैं। करवा चौथ के दिन गुरुवार को सोने की कीमत में मामूली तेजी दर्ज की गई। जबकि चांदी कीमत में गिरावट का दौर जारी रहा।
इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन बुधवार को सोना 51000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 57000 रुपये प्रति किलो के स्तर के करीब बंद हुआ। फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5300 और चांदी 22800 रुपये सस्ता मिल रही है।
अभी पढ़ें – HDFC ने होम लोन की ब्याज दर घटाई, पेश किया ये स्पेशल दिवाली ऑफर
गुरुवार को सोना (Gold Price) 114 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 50869 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना (Gold Rate) 19 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 50755 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं चांदी (Silver Price) 18 रुपये सस्ता होकर 57086 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को चांदी (Silver Rate) को चांदी 510 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता होकर 57104 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तरह गुरुवार को 24 कैरेट वाला सोना 114 महंगा होकर 50869 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 112 रुपया महंगा होकर 50665 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 104 रुपया महंगा होकर 46596 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 86 रुपया महंगा होकर 38152 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 66 रुपये महंगा होकर 29758 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
ऑलटाइम हाई से सोना 5300 और चांदी 22800 रुपये मिल रहा है सस्ता
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5331 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 228946 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
अभी पढ़ें – लॉजिस्टिक एफिशिएंसी में सुधार करके PM GatiShakti प्लान सालाना 10 लाख करोड़ रुपये बचा सकता है: गोयल
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
4 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
4 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
5 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
5 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
6 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
6 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
8 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
8 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines