Gold Price Update: शादियों के सीजन में सोना 3900 तो चांदी 18000 रुपये सस्ता खरीदने के शानदार मौका!
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Gold Price Update: नवरात्र, करवा चौथ धनतेरस, दिवाली और छठ और देव दिपावली के बाद अब देश एकबार फिर से शादी-व्याह का सीजन भी शुरू हो गया है। ऐसे में एकबार फिर से देश में सोने और चांदी की मांग बढ़ गई है। पीली धातू की बढ़ी मांग का असर कीमतों पर भी दिख रहा है।
पिछले कारोबारी हफ्ते में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में बड़ी तेजी दर्ज की गई। पिछले कारोबारी हफ्ते में सोना 1759 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2599 प्रति किलो की दर से महंगी हुई। हालांकि अभी अपने ऑलटाइम हाई से सोना 3900 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 18600 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रही है।
पिछले कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को सोना 52281 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 61354 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी। वहीं इससे पहले के कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन 5 नंवबर 2022 (शुक्रवार) को सोना 50522 रुपये और चांदी 58755 के स्तर पर बंद हुई थी।
दरअसल आज से नए कारोबारी हफ्ते की शुरुआत हो रही है। आज नए कारोबारी हफ्ते का पहला दिन है। इससे पहले पिछले कारोबारी हफ्ते में सर्राफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में नरमी दर्ज गई थी। ऐसे में आज सबकी नजर इसबात पर होगी की नए कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कैसी चाल रहती है।
शुक्रवार को जहां सोना को 667 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 154 रुपये प्रति किलो की दर से महंगी हुई। इसके बाद सोना करीब 52300 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 61400 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। इस तेजी के बावजूद फिलहाल आप सोना 3900 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 18600 प्रति किलो की दर से भी ज्यादा सस्ता खरीद सकते हैं।
इस तेजी के बाद शुक्रवार यानी इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें और अंतिम दिन को सोना (Gold Price) 667 रुपये प्रति 10 की दर से महंगा होकर 52281 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोने के भाव स्थिर रहा था। गुरुवार को सोना 51514 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
सोने की तरह शुक्रवार को चांदी (Silver Price) की कीमत में भी तेजी दर्ज की गई। चांदी 154 रुपये महंगी होकर 61354 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि गुरुवार को चांदी (Silver Rate) 350 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ती होकर 61200 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थीा
इस तरह शुक्रवार को 24 कैरेट वाला सोना 667 महंगा होकर 52281 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 664 रुपया महंगा होकर 52072 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 702 रुपया महंगा होकर 47889 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 675 रुपया महंगा होकर 39211 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 448 रुपये महंगा होकर 30584 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 3919 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 18626 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
अभी पढ़ें – Petrol Diesel Price Today: क्या आपके शहर में आज बदल गया पेट्रोल-डीजल के दाम भाव? जानें लेटेस्ट रेट
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: