Gold Price Today: वेडिंग सीजन में सोने और चांदी का मूड गरम है और इसके दाम लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। इस बीच कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन आज भी भारतीय शर्राफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई है। आज सोना 432 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ तो चांदी की कीमत में 815 रुपये प्रति किलो की दर से तेजी दर्ज की गई है। इस तेजी के बाद सोना 54500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 68000 रुपये प्रति किलो के करीब बिकने लगी है।
गौरतलब है कि पिछले कआ दिनों से सोने और चांदी के दाम में लगातार हलचल देखी जा रही है। सोने और चांदी के दाम कभी कम हो जाते हैं तो कभी बढ़ जाते हैं। ऐसे में ग्राहक इसकी खरीदारी को लेकर संशय है। लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि उनके लिए सोना और चांदी खरीदना कब फायदेमंद रहेगा। वहीं सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि अभी लोगों के पास सस्ते में सोना और चांदी खरीदने का बढ़ियां मौका है। क्योंकि आने वाले दिनों सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में और तेजी आएगी और दोनों नया रिकॉर्ड बना सकता है।
और पढ़िए – Petrol Diesel Price, 15 December 2022: आम आदमी को राहत जारी, जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट
IBJA पर सोना और चांदी का हाल
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन आज बुधवार (14 December) को सोना (Gold Price Update) 432 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर कर 54462 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना (Gold Price) 122 रुपये महंगा होकर 54030 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 815 रुपये की बड़ी तेजी के साथ 67976 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को चांदी 139 रुपये चढ़कर होकर 67161 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
MCX पर सोने-चांदी के रेट
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 18 रुपये की दर से महंगा होकर 54,725 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 266 रुपये की उछाल के साथ 69,041 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
ऑलटाइम हाई से सोना 1700 और चांदी 12000 रुपये मिल रहा है सस्ता
फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 1738 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 12004 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।
14 से 24 कैरेट Gold Price
इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 54462 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 54244 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 49887 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 40846 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 31860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल
भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने 0.90 डॉलर की तेजी के साथ 1,810.63 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.11 डॉलर की तेजी के साथ 23.80 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रही है।
और पढ़िए – Stock Market Opening: शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स फिर 63000 के पास तो निफ्टी 18600 अंक के पार
देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price
दिल्ली (Delhi Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50450, 24ct Gold : Rs. 55040, Silver Price : Rs. 71000
मुंबई (Mumbai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50300, 24ct Gold : Rs. 54880, Silver Price : Rs. 71000
कोलकाता (Kolkata Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50300, 24ct Gold : Rs. 54880, Silver Price : Rs. 71000
चेन्नई (Chennai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51000, 24ct Gold : Rs. 55640, Silver Price : Rs. 74000
हैदराबाद (Hyderabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50300, 24ct Gold : Rs. 54880, Silver Price : Rs. 74000
बंगलुरु (Bangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50350, 24ct Gold : Rs. 54930, Silver Price : Rs. 74000
मंगलुरु (Mangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 49850, 24ct Gold : Rs. 54390, Silver Price : Rs. 73000
अहमदाबाद (Ahmedabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50350, 24ct Gold : Rs. 54930, Silver Price : Rs. 71000
सूरत (Surat Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50350, 24ct Gold : Rs. 54930, Silver Price : Rs. 71000
नागपुर (Nagpur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50300, 24ct Gold : Rs. 54880, Silver Price : Rs. 71000
पुणे (Pune Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50300, 24ct Gold : Rs. 54880, Silver Price : Rs. 71000
भुवनेश्वर (Bhubaneswar Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50300, 24ct Gold : Rs. 54880, Silver Price : Rs. 74000
चंडीगढ़ (Chandigarh Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50450, 24ct Gold : Rs. 55040, Silver Price : Rs. 71000
भोपाल (Bhopal Gold Price)
22ct Gold : Rs. 5,3690, 24ct Gold : 5,1130, Silver Price : Rs. 74,000
इंदौर (Indor Gold Price)
22ct Gold : Rs. 5,3690, 24ct Gold : 5,1130, Silver Price : Rs. 74,000
जयपुर (Jaipur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50450, 24ct Gold : Rs. 55040, Silver Price : Rs. 74000
लखनऊ (Lucknow Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50450, 24ct Gold : Rs. 55040, Silver Price : Rs. 71000
पटना (Patna Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50350, 24ct Gold : Rs. 54930, Silver Price : Rs. 71000
नोएडा (Noida Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50450, 24ct Gold : Rs. 55040, Silver Price : Rs. 71000
गाजियाबाद (Ghaziabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50450, 24ct Gold : Rs. 55040, Silver Price : Rs. 71000
गुरुग्राम (Gurgram Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50450, 24ct Gold : Rs. 55040, Silver Price : Rs. 71000
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
13 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
16 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
17 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
18 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
19 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
20 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
22 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
23 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines