Gold Price Today: एकबार फिर से त्योहारों का सीजन शुरू होने जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी सोना या फिर चांदी के गहने खरीदने का प्लान कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। पिछले कई दिनों से सोने-चांदी की कीमत में जारी उतार-चढ़ाव के बीच इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन आज भारतीय सर्राफा बाजार में जहां सोना सस्ता हुआ है वहीं चांदी की कीमत में तेजी देखी जा रही है।
आज सोना 297 रुपये की दर से सस्ता हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में 839 रुपये की तेजी देखी जा रही है। इसके बाद सोना फिलहाल 51600 रुपये और चांदी 56800 रुपये के करीब बिक रही है। इसके साथ ही ऑलटाइम हाई से सोना 5600 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 23200 रुपये प्रति किलो की दर से भी सस्ता मिल रही है।
अभी पढ़ें – PM Kisan: योजना का फायदा उठाने को किया है आवेदन तो जल्दी से इस ‘नंबर’ पर फोन कर चेक करें अपना स्टेटस
IBJA पर सोना और चांदी का हाल
– इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार (13 September) को सोना (Gold Price Update) 297 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 50566 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना (Gold Price) 14 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 50863 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
– वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 839 रुपये प्रति किलो की दर से महंगा होकर 56776 रुपये के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी (Silver Price) 1237 रुपये महंगा होकर 55937 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
MCX पर सोने-चांदी के रेट
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी आज सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 269 रुपये की दर से सस्ता होकर 50,362 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 423 रुपये की गिरावट के साथ 57,068 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
ऑलटाइम हाई से सोना 5600 और चांदी 23200 रुपये मिल रहा है सस्ता
इस गिरावट के बाद फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5634 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 23204 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।
14 से 24 कैरेट Gold Price
इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 50566 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 50364 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 46318 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 37924 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 29581 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल
भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 1.91 डॉलर की गिरावट के साथ 1,723.60 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.15 डॉलर की गिरावट के साथ 19.70 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।
अभी पढ़ें – Money News: मात्र 50 रुपये का निवेश कर पाएं 35 लाख रुपये तक का रिटर्न, देखें- डिटेल्स
देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price
दिल्ली (Delhi) – 22ct Gold : Rs. 46880, 24ct Gold : Rs. 51140, Silver Price : Rs. 57000
मुंबई (Mumbai) – 22ct Gold : Rs. 46730, 24ct Gold : Rs. 50980, Silver Price : Rs. 57000
कोलकाता (Kolkata) – 22ct Gold : Rs. 46730, 24ct Gold : Rs. 50980, Silver Price : Rs. 57000
चेन्नई (Chennai) – 22ct Gold : Rs. 47250, 24ct Gold : Rs. 51550, Silver Price : Rs. 62400
हैदराबाद (Hyderabad) – 22ct Gold : Rs. 46730, 24ct Gold : Rs. 50980, Silver Price : Rs. 62400
बंगलुरु (Bangalore) – 22ct Gold : Rs. 46780, 24ct Gold : Rs. 51030, Silver Price : Rs. 62400
मंगलुरु (Mangalore) – 22ct Gold : Rs. 46780, 24ct Gold : Rs. 51030, Silver Price : Rs. 62400
अहमदाबाद (Ahmedabad) – 22ct Gold : Rs. 46780, 24ct Gold : Rs. 51030, Silver Price : Rs. 57000
सूरत (Surat) – 22ct Gold : Rs. 46780, 24ct Gold : Rs. 51030, Silver Price : Rs. 57000
नागपुर (Nagpur) – 22ct Gold : Rs. 46760, 24ct Gold : Rs. 51010, Silver Price : Rs. 57000
पुणे (Pune) – 22ct Gold : Rs. 46760, 24ct Gold : Rs. 51010, Silver Price : Rs. 57000
भुवनेश्वर (Bhubaneswar) – 22ct Gold : Rs. 46730, 24ct Gold : Rs. 50980, Silver Price : Rs. 62400
चंडीगढ़ (Chandigarh) – 22ct Gold : Rs. 46880, 24ct Gold : Rs. 51140, Silver Price : Rs. 57000
जयपुर (Jaipur) – 22ct Gold : Rs. 46880, 24ct Gold : Rs. 51140, Silver Price : Rs. 57000
लखनऊ (Lucknow) – 22ct Gold : Rs. 46880, 24ct Gold : Rs. 51140, Silver Price : Rs. 57000
पटना (Patna) – 22ct Gold : Rs. 46760, 24ct Gold : Rs. 51010, Silver Price : Rs. 57000
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
RBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
35 mins agoरेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
1 hr agoRBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
2 hrs agoRBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
3 hrs agoH-1B वीजा नियमों को तोड़ना पड़ेगा महंगा, जुर्माने के साथ 10 साल तक का बैन!
3 hrs agoRBI का बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़कर हुआ 5.50%, महंगे होंगे सभी तरह के लोन
4 hrs agoRBI MPC के फैसले से पहले बाजार पस्त! सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा
4 hrs agoप्रॉपर्टी के पेपर असली हैं या नकली? ऑनलाइन ऐसे चेक करें
5 hrs agoअब आपकी UPI पेमेंट से सरकार लगाएगी देश की तरक्की का हिसाब
6 hrs agoसुकन्या समृद्धि से लेकर PPF तक के बदले नियम, लागू हुआ नया सिस्टम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines