हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gold Price Update: खुशखबरी, सोना 3919 तो चांदी 18626 रुपये हुई सस्ती !

विज्ञापन

Gold Price Update: देशभर में शादी-विवाह समेत तमाम तरह के शुभ कार्य शुरू हो गए हैं। ऐसे में अगर आप भी इस मौ्के सस्ता सोना और चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। फिलहाल सोना 3900 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 18626 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा है।

हालांकि पिछले कारोबारी हफ्ते में सोने और चांदी की कीमत में बड़ी तेजी देखने को मिली। पिछले कारोबारी हफ्ते में सोना 1759 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2599 प्रति किलो की दर से महंगी हुई।

पिछले कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को सोना 52281 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 61354 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी। वहीं इससे पहले के कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन 5 नंवबर 2022 (शुक्रवार) को सोना 50522 रुपये और चांदी 58755 के स्तर पर बंद हुई थी।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Petrol Diesel Price Today: क्या आपके शहर में आज बदल गया पेट्रोल-डीजल के दाम भाव? जानें लेटेस्ट रेट

शनिवार-रविवार को नहीं जारी होता है रेट

गौरतलब है कि इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। यानी अब सोने-चांदी का नया रेट सोमवार को जारी होगा।

विज्ञापन

शुक्रवार को ये था सोने और चांदी का रेट

शुक्रवार को जहां सोना को 667 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 154 रुपये प्रति किलो की दर से महंगी हुई। इसके बाद सोना करीब 52300 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 61400 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। इस तेजी के बावजूद फिलहाल आप सोना 3900 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 18600 प्रति किलो की दर से भी ज्यादा सस्ता खरीद सकते हैं।

इस तेजी के बाद शुक्रवार यानी इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें और अंतिम दिन को सोना (Gold Price) 667 रुपये प्रति 10 की दर से महंगा होकर 52281 रुपये  प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोने के भाव स्थिर रहा था। गुरुवार को सोना 51514 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

सोने की तरह शुक्रवार को चांदी (Silver Price) की कीमत में भी तेजी दर्ज की गई। चांदी 154 रुपये महंगी होकर 61354 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि गुरुवार को चांदी (Silver Rate) 350 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ती होकर 61200 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थीा

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इस तरह शुक्रवार को 24 कैरेट वाला सोना 667 महंगा होकर 52281 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 664 रुपया महंगा होकर 52072 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 702 रुपया महंगा होकर 47889 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 675 रुपया महंगा होकर 39211 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 448 रुपये महंगा होकर 30584 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – इस बैंक से लें Home Loan, सस्ती हो गई है ब्याज दर…प्रोसेसिंग फीस भी नहीं ली जाएगी

ऑलटाइम हाई से सोना करीब 3900 और चांदी 18600 रुपये मिल रहा है सस्ता

सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 3919 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 18626 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

विज्ञापन

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

24 कैरेट का सोना होता है सबसे शुद्ध

आपको बता दें कि 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से गहने नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या फिर आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का प्रयोग किया जाता है।

Gold Price Update: खुशखबरी, सोना 3919 तो चांदी 18626 रुपये हुई सस्ती !

विज्ञापन

24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी गुणवत्ता होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोने की बिक्री करते हैं।

हॉलमार्क देखकर ही खरीदें सोना

सोने की खरीदारी के वक्त ग्राहकों को इसकी क्वॉलिटी का जरूर ध्यान रखना चाहिए। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

ISO द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड में क्या है अंतर?

24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola