Gold Price Update: सोना और चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से लगातार तेजी देखी जा रहा है। शादियों का सीजन शुरू होते ही सोने और चांदी के दाम ने रफ्तार पकड़ ली है। इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें और आखिरी दिन शुक्रवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी देखी गई।
शुक्रवार को जहां सोना को 667 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 154 रुपये प्रति किलो की दर से महंगी हुई। इसके बाद सोना करीब 52300 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 61400 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। इस तेजी के बावजूद फिलहाल आप सोना 3900 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 18600 प्रति किलो की दर से भी ज्यादा सस्ता खरीद सकते हैं।
अभी पढ़ें – US ट्रेजरी ने भारत को मुद्रा निगरानी सूची से हटाया, चीन को दिया झटका
इस तेजी के बाद शुक्रवार यानी इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें और अंतिम दिन को सोना (Gold Price) 52281 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोने के भाव स्थिर रहा था। गुरुवार को सोना 51514 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
सोने की तरह शुक्रवार को चांदी (Silver Price) की कीमत में भी तेजी दर्ज की गई। चांदी 154 रुपये महंगी होकर 61354 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि गुरुवार को चांदी (Silver Rate) 350 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ती होकर 61200 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थीा
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तरह शुक्रवार को 24 कैरेट वाला सोना 667 महंगा होकर 52281 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 664 रुपया महंगा होकर 52072 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 702 रुपया महंगा होकर 47889 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 675 रुपया महंगा होकर 39211 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 448 रुपये महंगा होकर 30584 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
ऑलटाइम हाई से सोना करीब 3900 और चांदी 18600 रुपये मिल रहा है सस्ता
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 3919 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 18626 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
24 कैरेट का सोना होता है सबसे शुद्ध
आपको बता दें कि 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से गहने नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या फिर आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का प्रयोग किया जाता है।
24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी गुणवत्ता होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोने की बिक्री करते हैं।
हॉलमार्क देखकर ही खरीदें सोना
सोने की खरीदारी के वक्त ग्राहकों को इसकी क्वॉलिटी का जरूर ध्यान रखना चाहिए। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
ISO द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
अभी पढ़ें – Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम हुआ बदलाव? जानें अपने शहर का भाव
जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड में क्या है अंतर?
24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
41 mins agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 hr agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
3 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
4 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
8 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
9 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
9 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines