Gold Price Today: सोना खरीदारों के लिए खुशखबरी है। करवा चौथ से पहले लगातार तीसरे दिन सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट जारी की गई है। आज सोना 349 रुपये की दर से सस्ता हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में 1168 रुपये की कमी देखी जा रही है।
अभी पढ़ें – Bajaj Auto ने शेयर मार्केट में उठाया बड़ा कदम, अपने शेयरों के लिए खर्च डाले 2499.97 करोड़ रुपये
इस गिरावट के बाद फिलहाल सोना 51000 रुपये और चांदी 58000 रुपये के नीचे बिकने लगी है। इसके साथ ही सोना ऑलटाइम हाई से करीब 5400 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 22000 रुपये प्रति किलो की दर से भी ज्यादा सस्ता मिल रही है।
IBJA पर सोना और चांदी का हाल
- इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार (11 October) को सोना (Gold Price Update) 349 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 50771 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना (Gold Price) 645 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 51120 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
- वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 1168 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता होकर 57881 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी 178 रुपये सस्ता होकर 58949 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
ऑलटाइम हाई से सोना 5400 और चांदी 22000 रुपये मिल रहा है सस्ता
फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5429 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 22099 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।
अभी पढ़ें – RBI ने इस बैंक का लाइसेंस रद्द किया, जमाकर्ताओं को अधिकतम 5 लाख रुपये मिलेंगे वापस
14 से 24 कैरेट Gold Price
इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 50771 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 50568 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 46506 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 38078 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 29701 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
4 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
5 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
5 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
6 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
6 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
6 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
8 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
8 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines