Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Gold Price Update: शादियों के सीजन शुरू होते ही सोना और चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से लगातार तेजी देखी जा रहा है। हलांकि पिछले तीन कारोबारी दिनों की तेजी के बाद इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोने के भाव जहां स्थिर रहे वहीं चांदी की कीमत में थोड़ी नरमी देखी गई।
गुरुवार को जहां सोने के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं चांदी 350 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ती हुई। इसके बाद सोना करीब 51500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 61200 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। फिलहाल आप सोना 4600 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 18700 प्रति किलो की दर से भी ज्यादा सस्ता खरीद सकते हैं।
अभी पढ़ें – NRI Aadhaar Card: प्रवासी भारतीय भी बनवा सकते हैं आधार कार्ड! आवेदन करने का ये है सबसे सही तरीका
इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन गुरुवार को सोना (Gold Price) 51514 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना 556 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 51514 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
सोने की तरह गुरुवार को चांदी (Silver Price) की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 350 रुपये सस्ती होकर 61200 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि बुधवार को चांदी (Silver Rate) 1305 रुपये प्रति किलो की दर से महंगी होकर 61550 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थीा
इस तरह गुरुवार को 24 कैरेट वाला सोना 556 महंगा होकर 51514 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 554 रुपया महंगा होकर 51308 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 509 रुपया महंगा होकर 47187 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 417 रुपया महंगा होकर 38636 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 326 रुपये महंगा होकर 30136 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4686 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 18780 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
अभी पढ़ें – दिवालियेपन की ओर बढ़ रहा Twitter? एलन मस्क बोले- शीर्ष अधिकारियों के इस्तीफे के बाद…
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।