Gold Price Update: करवा चौथ का पावन पर्व कल यानी गुरुवार को है। इससे पहले मंगलवार को सोने के साथ-साथ चांदी कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को सोना गिरकर 51000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 58000 रुपये प्रति किलो के स्तर के नीचे बंद हुआ। इस गिरावट के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5400 और चांदी 22000 रुपये सस्ता मिल रही है।
अभी पढ़ें – स्टार्टअप्स को 10 करोड़ तक का आसान लोन ऑफर कर रही है सरकार, ऐसे उठाएं लाभ
मंगलवार को सोना (Gold Price) 384 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 50736 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना (Gold Rate) 645 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 51120 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं चांदी (Silver Price) 1335 रुपये सस्ता होकर 57614 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी (Silver Rate) को चांदी 1899 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता होकर 58949 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तरह मंगलवार को 24 कैरेट वाला सोना 384 सस्ता होकर 50736 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 382 रुपया सस्ता होकर 50533 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 352 रुपया सस्ता होकर 46474 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 288 रुपया सस्ता होकर 38052 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 288 रुपये सस्ता होकर 29681 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
ऑलटाइम हाई से सोना 5400 और चांदी 22000 रुपये मिल रहा है सस्ता
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5464 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 22366 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
अभी पढ़ें – 1 फरवरी से विदेशी खाद्य निर्माताओं के लिए बदल जाएंगे नियम, निर्यात के लिए करना होगा ये काम
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
7 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
10 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
11 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
12 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
14 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
15 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
16 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
17 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines