Gold Price Update: देशभर में शादी-विवाह समेत तमाम तरह के शुभ कार्यों के लिए शुभ लग्न जारी है। ऐसे में तमाम लोग अपनी जरूरतों के हिसाब से सोने और चांदी के गहनों की खरीदारी कर रहे हैं। इस बीच अगर आप भी सस्ता सोना और चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से 2263 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 13849 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा है।
हालांकि पिछले कारोबारी हफ्ते में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में बड़ी तेजी देखने को मिली। पिछले कारोबारी हफ्ते में सोना 281 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 1697 प्रति किलो की दर से महंगी हुई।
पिछले कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार (9 December 2022) को सोना 53937 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 66131 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी। वहीं इससे पहले के कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार (2 December 2022) को सोना 53656 रुपये और चांदी 64434 के स्तर पर बंद हुई थी।
शनिवार-रविवार को नहीं जारी होता है रेट
गौरतलब है कि इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। यानी अब सोने-चांदी का नया रेट सोमवार को जारी होगा।
शुक्रवार को ये था सोने और चांदी का रेट
पिछले कारोबारी हफ्ते के पांचवे और अंतिम दिन शुक्रवार (Gold Price) 157 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 53937 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना 197 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 53780 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार को सोने के साथ-साथ चांदी (Silver Price) की कीमत में भी तेजी दर्ज की गई। चांदी 773 रुपये की तेजी के साथ 66131 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी (Silver Rate) 640 रुपये प्रति किलो की बढ़त के साथ 65358 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तरह शुक्रवार को 24 कैरेट वाला सोना 157 महंगा होकर 53937 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 156 रुपया महंगा होकर 53721 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 133 रुपया महंगा होकर 49406 रुपये, 18 कैरेट वाला महंगा 118 रुपया महंगा होकर 40453 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 92 रुपये महंगा होकर 31553 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
ऑलटाइम हाई से सोना करीब 2200 और चांदी 13800 रुपये मिल रहा है सस्ता
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 2263 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 13849 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
और पढ़िए – PF में रखें हैं पैसे तो हो जाएं अलर्ट, EPFO ने जारी की ये चेतावनी
सोना खरीदने में ना करें देरी
सर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो वेडिंग सीजन में अभी काफी समय बचे हुए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों सोना और चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी रहेगा। साथ ही इन लोगों का कहना है कि जल्द ही नए साल 2023 में सोने के भाव अपने उच्चतम स्तर के पास या फिर पार पहुंच जाएगा। ऐसे में अगर आपके यहां भी शादी-व्याह है और आपको सोना खरीदना है तो आप जल्द से जल्द खरीद लें। ताकि आपको कुछ फायदा हो पाए।
शादी-विवाह के मौसम में सोने और चांदी के दाम में उठापटक लगातार जारी है। सोने और चांदी के दाम कभी बढ़ जाते हैं तो कभी लुढ़क जाते हैं। इससे लग्न के सीजन में गहने खरीददार पशोपेश की स्थिति में हैं कि उनके लिए सोने और चांदी की खरीदना कब ठीक रहेगा यानी सस्ता मिलेगा। इस बीच इस पूरे कारोबारी हफ्ते के दौरान सोना और चांदी के दाम में लगातार तेजी दर्ज की।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
और पढ़िए – LPG Gas Checking: भीगा कपड़ा बता देगा कि सिलेंडर में बची है कितनी गैस? जानें- कैसे
24 कैरेट का सोना होता है सबसे शुद्ध
आपको बता दें कि 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से गहने नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या फिर आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का प्रयोग किया जाता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी गुणवत्ता होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोने की बिक्री करते हैं।
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
11 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
13 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
14 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
16 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
20 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
22 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines