---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Gold Price Update: सातवें आसमान पर सोना और चांदी, जानें- कहां पहुंचा भाव ?

Gold Price Update: शादियों के सीजन शुरू होते ही सोना और चांदी ने उम्मीदों के मुताबिक अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। लगातार तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को सोने का साथ-साथ चांदी की कीमत में बड़ी तेजी देखी गई। बुधवार को सोना 556 रुपये तो चांदी 1305 रुपये महंगी हुई। इस बढ़ोतरी के बाद […]

---विज्ञापन---

Gold Price Update: शादियों के सीजन शुरू होते ही सोना और चांदी ने उम्मीदों के मुताबिक अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। लगातार तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को सोने का साथ-साथ चांदी की कीमत में बड़ी तेजी देखी गई।

बुधवार को सोना 556 रुपये तो चांदी 1305 रुपये महंगी हुई। इस बढ़ोतरी के बाद फिलहाल सोना करीब 51500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी तकरीबन 61500 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। हालांकि अभी भी आप सोना 4600 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 18000 प्रति किलो की दर से भी ज्यादा सस्ता खरीद सकते हैं।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें HDFC बैंक ने FD ब्याज दरों में फिर से की बढ़ोतरी, जानें- नए रेट

इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोना (Gold Price) 556 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 51514 रुपये पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना 436 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 50958 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

---विज्ञापन---

सोने की तरह बुधवार को चांदी (Silver Price) की कीमत में भी बड़ी तेजी दर्ज की गई। चांदी 1305 रुपये महंगा होकर 61550 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि सोमवार को चांदी (Silver Rate) 1490 रुपये प्रति किलो की दर से महंगी होकर 60245 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थीा

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इस तरह बुधवार को 24 कैरेट वाला सोना 556 महंगा होकर 51514 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 554 रुपया महंगा होकर 51308 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 509 रुपया महंगा होकर 47187 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 417 रुपया महंगा होकर 38636 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 326 रुपये महंगा होकर 30136 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।

---विज्ञापन---

ऑलटाइम हाई से सोना करीब 4600 और चांदी 18000 रुपये मिल रहा है सस्ता

सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4686 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 18430 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Mark Zuckerberg ने फेसबुक पेरेंट मेटा के 11,000 से अधिक कर्मचारियों को बर्खास्त करने के बाद खेद व्यक्त किया….

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Nov 10, 2022 01:05 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola