Gold Price Update: सातवें आसमान पर सोने-चांदी के दाम, यहां जानें- 14, 18, 22, 23 और 24 कैरेट का ताजा भाव
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Gold Price Update: वेडिंग सीजन में सोना और खरीदारी का प्लान कर रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। शादियों के मौसम सोने और चांदी की कीमत में लगातार बढ़ोतरी का दौर जारी है। इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें और आखिरी दिन भी पीली धातू के दामों में तेजी दर्ज की गई है। शुक्रवार को सोना 157 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ जबकि चांदी की कीमत में 773 रुपये प्रति किलो की दर से बढ़ोतरी दर्ज की गई।
इस तेजी के बाद शुक्रवार को सोना करीब 54000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 66100 रुपये प्रति किलो के स्तर बंद हुई। इस तेजी के बावजूद फिलहाल लोगों के पास सोना करीब 2200 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 13800 प्रति किलो से भी सस्ता खरीददारी का मौका है। शर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो अभी सोने और चांदी के दामों में बढ़ोतरी का दौर जारी रह सकता है।
इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें शुक्रवार को सोना (Gold Price) 157 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 53937 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना 197 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 53780 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार को सोने के साथ-साथ चांदी (Silver Price) की कीमत में भी तेजी दर्ज की गई। चांदी 773 रुपये की तेजी के साथ 66131 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी (Silver Rate) 640 रुपये प्रति किलो की बढ़त के साथ 65358 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा
इस तरह शुक्रवार को 24 कैरेट वाला सोना 157 महंगा होकर 53937 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 156 रुपया महंगा होकर 53721 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 133 रुपया महंगा होकर 49406 रुपये, 18 कैरेट वाला महंगा 118 रुपया महंगा होकर 40453 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 92 रुपये महंगा होकर 31553 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 2263 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 13849 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
सर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो वेडिंग सीजन में अभी काफी समय बचे हुए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों सोना और चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी रहेगा। साथ ही इन लोगों का कहना है कि जल्द ही नए साल 2023 में सोने के भाव अपने उच्चतम स्तर के पास या फिर पार पहुंच जाएगा। ऐसे में अगर आपके यहां भी शादी-व्याह है और आपको सोना खरीदना है तो आप जल्द से जल्द खरीद लें। ताकि आपको कुछ फायदा हो पाए।
शादी-विवाह के मौसम में सोने और चांदी के दाम में उठापटक लगातार जारी है। सोने और चांदी के दाम कभी बढ़ जाते हैं तो कभी लुढ़क जाते हैं। इससे लग्न के सीजन में गहने खरीददार पशोपेश की स्थिति में हैं कि उनके लिए सोने और चांदी की खरीदना कब ठीक रहेगा यानी सस्ता मिलेगा। इस बीच इस पूरे कारोबारी हफ्ते के दौरान सोना और चांदी के दाम में लगातार तेजी दर्ज की।
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
आपको बता दें कि 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से गहने नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या फिर आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का प्रयोग किया जाता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी गुणवत्ता होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोने की बिक्री करते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: