Gold Price Today, 1 February 2023: पिछले कई महीने से रॉकेट की रफ्तार से भाग रहे सोने और चांदी के दाम को Budget 2023 के ऐलान ने और रफ्तार दे दी है। आज बजट पेश होने के साथ सोने और चांदी के दाम में बड़ी तेजी देखी जा रही है। आज सोना 561 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी की कीमत में 1123 रुपये प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई है।
इसके बाद सोना एकबार फिर अपने रिकॉर्ड ऑलटाइम हाई से पर पहुंच गया है। आज सोना गिरकर 57426 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 68794 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखेगा।
यह भी पढ़ें- Share Market: Budget 2023 के बाद रॉकेट की रफ्तार से भागा शेयर बाजार
IBJA पर सोना और चांदी का हाल
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार आज (1 February 2023) सोना (Gold Price Today) 561 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से चढ़कर 57426 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना (Gold Price) 214 रुपये सस्ता होकर 56865 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं चांदी (Silver Price Update) आज 1123 रुपये की तेजी के साथ 68794 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को चांदी 478 रुपये सस्ता होकर 68149 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
यह भी पढ़ें- Budget 2023: मोदी सरकार का मास्टर स्ट्रोक; अब 7 लाख आय पर नहीं देना होगा कोई टैक्स, नए स्लैब को ऐसे समझें
ऑलटाइम हाई से सोना 64 महंगा रुपये तो 12000 रुपये मिल रहा है सस्ता
फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 64 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये महंगा बिक रहा है। इससे पहले सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 24 जनवरी 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 57362 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 12031 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
28 mins ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 hr agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
1 hr agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
2 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
3 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
5 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
17 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
21 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
22 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines