---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Gold Price Today, 1 December 2022: सोने और चांदी की कीमत में बड़ी उछाल, दिल्ली-मुंबई-लखनऊ-इंदौर तक ये है रेट

Gold Price Today: शादी-व्याह के सीजन में अगर आप सोना और चांदी की खरीदारी करना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। सोने और चांदी की कीमत में पिछले कई दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन आज सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में बड़ी तेजी देखी जा […]

---खबर नीचे जारी है---

Gold Price Today: शादी-व्याह के सीजन में अगर आप सोना और चांदी की खरीदारी करना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। सोने और चांदी की कीमत में पिछले कई दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन आज सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में बड़ी तेजी देखी जा रही है। आज सोना 343 रुपये तो चांदी 1783 रुपये महंगी हुई है। इसके बाद सोना फिलहाल 53120 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 63683 रुपये प्रति किलो के करीब बिक रही है।

गौरतलब है कि पिछले एक महीने से सोने और चांदी के दाम में लगातार हलचल देखी जा रही है। सोने और चांदी के दाम कभी कम हो जाते हैं तो कभी बढ़ जाते हैं। ऐसे में ग्राहक इसकी खरीदारी को लेकर संशय है। लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि उनके लिए सोना और चांदी खरीदना कब फायदेमंद रहेगा।

हालांकि जानकारों का कहना है कि लग्न के सीजन में अभी लोगों के पास सस्ते में सोना और चांदी खरीदने का बढ़ियां मौका है। क्योंकि आने वाले दिनों सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में और तेजी आएगी और दोनों नया रिकॉर्ड बना सकता है।

Post Office Issued New Plan: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, तुरंत जान लें पूरी जानकारी

---खबर नीचे जारी है---

IBJA पर सोना और चांदी का हाल

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन आज गुरुवार (1 December) को सोना (Gold Price Update) 343 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर कर 53120 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना (Gold Price) 2 रुपये महंगा होकर 52777 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 1783 रुपये की बड़ी तेजी के साथ 63683 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को चांदी 215 रुपये महंगी होकर 61900 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।

---खबर नीचे जारी है---

MCX पर सोने-चांदी के रेट

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी आज सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 485 रुपये की दर से महंगा होकर 52,965 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 982 रुपये की उछाल के साथ 63,132 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।

ऑलटाइम हाई से सोना 3000 और चांदी 16300 रुपये मिल रहा है सस्ता

फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 3080 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 16297 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

Old Pension: बड़ी खबर! नीति आयोग की आपत्ति, क्या इस राज्य में बंद हो जाएगी पुरानी पेंशन? जानिए लेटेस्ट अपडेट

14 से 24 कैरेट Gold Price

इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 53120 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 52907 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 48658 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 39840 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 31075 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल

भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने 5.98 डॉलर की तेजी के साथ 1,779.55 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.14 डॉलर की गिरावट के साथ 22.21 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price

दिल्ली (Delhi Gold Price)
22ct Gold : Rs. 45930, 24ct Gold : Rs. 53330, Silver Price : Rs. 63600

---खबर नीचे जारी है---

मुंबई (Mumbai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48750, 24ct Gold : Rs. 53180, Silver Price : Rs. 63600

कोलकाता (Kolkata Gold Price)
22ct Gold : Rs. 45780, 24ct Gold : Rs. 53180, Silver Price : Rs. 63600

---खबर नीचे जारी है---

चेन्नई (Chennai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 49550, 24ct Gold : Rs. 54050, Silver Price : Rs. 69800

हैदराबाद (Hyderabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 45780, 24ct Gold : Rs. 53180, Silver Price : Rs. 69800

---खबर नीचे जारी है---

बंगलुरु (Bangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48800, 24ct Gold : Rs. 53230, Silver Price : Rs. 69800

मंगलुरु (Mangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48800, 24ct Gold : Rs. 53230, Silver Price : Rs. 69800

---खबर नीचे जारी है---

अहमदाबाद (Ahmedabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48800, 24ct Gold : Rs. 53230, Silver Price : Rs. 63600

सूरत (Surat Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48800, 24ct Gold : Rs. 53230, Silver Price : Rs. 63600

---खबर नीचे जारी है---

नागपुर (Nagpur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48750, 24ct Gold : Rs. 53180, Silver Price : Rs. 63600

पुणे (Pune Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48750, 24ct Gold : Rs. 53180, Silver Price : Rs. 63600

---खबर नीचे जारी है---

भुवनेश्वर (Bhubaneswar Gold Price)
22ct Gold : Rs. 45780, 24ct Gold : Rs. 53180, Silver Price : Rs. 69800

चंडीगढ़ (Chandigarh Gold Price)
22ct Gold : Rs. 45930, 24ct Gold : Rs. 53330, Silver Price : Rs. 63600

---खबर नीचे जारी है---

भोपाल (Bhopal Gold Price)
22ct Gold : Rs. 49540, 24ct Gold : Rs. 53450, Silver Price : Rs. 70000

इंदौर (Indor Gold Price)
22ct Gold : Rs. 49540, 24ct Gold : Rs. 53450, Silver Price : Rs. 70000

---खबर नीचे जारी है---

जयपुर (Jaipur Gold Price)
Gold : Rs. 45930, 24ct Gold : Rs. 53330, Silver Price : Rs. 63600

लखनऊ (Lucknow Gold Price)
22ct Gold : Rs. 45930, 24ct Gold : Rs. 53330, Silver Price : Rs. 63600

---खबर नीचे जारी है---

पटना (Patna Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48800, 24ct Gold : Rs. 53230, Silver Price : Rs. 63600

गाजियाबाद (Ghaziabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 45930, 24ct Gold : Rs. 53330, Silver Price : Rs. 63600

---खबर नीचे जारी है---

नोएडा (Noida Gold Price)
22ct Gold : Rs. 45930, 24ct Gold : Rs. 53330, Silver Price : Rs. 63600

गुरुग्राम (Gurgram Gold Price)
22ct Gold : Rs. 45930, 24ct Gold : Rs. 53330, Silver Price : Rs. 63600

---खबर नीचे जारी है---

और पढ़िए बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

First published on: Dec 01, 2022 03:50 PM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola