नई दिल्ली. बुधवार को सोने की कीमतें 1,100 रुपये बढ़कर राष्ट्रीय राजधानी में 10 ग्राम के लिए 1.21 लाख रुपये के स्तर को पार कर गईं. यह बढ़ोतरी अमेरिकी सरकार के बंद होने की खबरों के बीच हुई, क्योंकि कांग्रेस नई संघीय फंडिंग को मंजूरी नहीं दे पाई.
ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,100 रुपये की बढ़त के साथ 10 ग्राम का नया उच्चतम स्तर 1,21,100 रुपये (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गया. मंगलवार को यह 10 ग्राम का भाव 1,20,000 रुपये था.
भारत में हर सप्ताह बन रहा एक नया अरबपति, हर दिन बढ़ रही 1,991 करोड़ की संपत्ति
लाइफटाइम हाई पर पहुंचा सोने का रेट
स्थानीय बुलियन मार्केट में, 99.5% शुद्धता वाला सोना बुधवार को 1,100 रुपये बढ़कर 10 ग्राम का लाइफटाइम हाई 1,20,500 रुपये (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गया. पिछले सेशन में यह 10 ग्राम का भाव 1,19,400 रुपये था. हालांकि, एसोसिएशन के अनुसार, चांदी की कीमतें 1,50,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर स्थिर रहीं, जो अपने रिकॉर्ड स्तर पर ही है.
क्यों बढ़ी सोने की कीमत
व्यापारियों का कहना है कि कमजोर लेबर मार्केट से फेडरल रिजर्व द्वारा जल्द ही ब्याज दर में कटौती की उम्मीदें और मजबूत हुई हैं, जिससे सोने की कीमतों को और समर्थन मिला है.
जानें क्या है सिल्वर SIP? क्या इस त्योहार के मौसम में सोने से बेहतर है चांदी की खरीदारी?
विदेश की मार्केट में, स्पॉट गोल्ड 1% से ज्यादा बढ़कर 3,895.33 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जबकि स्पॉट सिल्वर लगभग 2% बढ़कर 47.56 डॉलर प्रति औंस के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया.
इक्विटी और रियल एस्टेट
पिछले कुछ महीनों में सोने की कीमतें 50% से ज्यादा बढ़ गई हैं, जो इक्विटी और रियल एस्टेट जैसे अन्य एसेट क्लास से बेहतर है. सोना अपने अब तक के उच्चतम स्तर के करीब कारोबार कर रहा है और विशेषज्ञों का मानना है कि यह तेजी बीच-बीच में गिरावट के साथ जारी रह सकती है. ब्रोकरेज फर्म PL कैपिटल के डायरेक्टर संदीप राईचुरा का कहना है कि सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतें मौजूदा 3,800 डॉलर प्रति औंस से बढ़कर 4,800 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं, जो 26% से ज्यादा की बढ़ोतरी होगी.
संबंधित खबरें
दशहरा पर आज देश भर में बैंक बंद, देखें अपने राज्य का हाल
25 mins agoआज से लागू हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, छात्रों को मिलेगा गारंटीड वर्क वीजा
42 mins agoविजयादशमी पर बंद रहेगा शेयर बाजार! सोने-चांदी के रेट भी नहीं होंगे जारी
58 mins agoब्रोकरेज फर्मों ने जताया भरोसा, 5G से AI तक कमाई बढ़ाने की उम्मीद
11 hrs agoJio IPO: रिलायंस जियो के आईपीओ पर देश-विदेश के बड़े निवेशकों की नजर
11 hrs ago'रिलायंस ने स्टेक होल्डर्स के लिए वेल्थ बनाया', Jio IPO पर बोले एक्सपर्ट
17 hrs agoकैंसर के इलाज के लिए LIC देगा लाखों का फंड, आगे की किस्तें भी होंगी माफ
20 hrs agoदिवाली से पहले आएगी पीएम किसान योजना 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
21 hrs agoमहानवमी पर धड़ाम हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को लगा तगड़ा झटका
21 hrs ago5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने के लिए भारत को करना होगा और इंतजार, जानें वजह
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines