Gold Schemes Benefits: अगर आपसे कहा जाए कि हर महीने कम से कम 1000 रुपये का निवेश करके आप अपनी मनपसंदीदा ज्वेलरी को घर लेकर आ सकते हैं, तो इस पर आपका क्या कहना होगा? शायद इस तरह का सौदा आपके लिए बुरा नहीं होगा। ऐसे कई बैंक और ज्वैलर्स हैं जो अपने ग्राहकों को तरह-तरह की गोल्ड स्कीम देते हैं। इनमें से कुछ योजनाएं हर महीने किस्त की तरह पैसे जमा करने वाली होती है। ज्वैलर्स और बैंकों द्वारा दी जाने वाली इन योजनाओं को गोल्ड डिपॉजिट या सेविंग स्कीम भी कहा जाता है। धनतेरस (Dhanteras 2023) और दिवाली (Diwali 2023) से पहले अगर आपका गोल्ड खरीदने का कोई प्लान है या फिर आप गोल्ड में निवेश करने के लिए किसी योजना की तलाश कर रहे हैं, तो आइए आपको कुछ गोल्ड स्कीम के बारे में बताते हैं।
क्या है गोल्ड स्कीम?
गोल्ड स्कीम एक ऐसी योजना है जिसके तहत आप गोल्ड ज्वैलर्स के पास हर महीने की किस्त के तौर पर 11 महीने तक पैसे जमा कर सकते हैं। ज्वैलर्स की ओर से मासिक भुगतान या हर तीन महीने या हर छह महीने की अवधि की योजनाओं को पेश किया जाता है। सभी ज्वैलर्स के पास अलग-अलग सोना बचत स्कीम (Gold Saving Schemes) है। कुछ ज्वैलर्स आपसे पैसे को ज्वेलरी के तौर पर देने के लिए कहते हैं, तो कुछ हर महीने विजेता की लिस्ट को निकालकर गिफ्ट देने वाली किट्टी शुरू करते हैं।
ये भी पढ़ें- Diwali 2023: महंगा गिफ्ट लेना आपको पड़ेगा भारी, चुकाना पड़ सकता है टैक्स
गोल्ड स्कीम देने वाले ज्वैलर्स की लिस्ट
1. Kalyan Jewellers Gold Scheme
कल्याण ज्वैलर्स की ओर से कई गोल्ड स्कीम को पेश किया जाता है। इनमें खरीद अग्रिम योजना (Purchase Advance Scheme) शामिल है जो ग्राहकों को भविष्य में सोना खरीदने के लिए एडवांस में पेमेंट करने की अनुमति देती है। इसमें पहले से चुनी गई ज्वेलरी के आधार पर किस्त की राशि 500 से 40 हजार रुपये के बीच अलग-अलग हो सकती है। ये स्कीम ज्यादा से ज्यादा एक साल की अवधि के साथ होती है जो मैच्योरिटी डेट पर ज्वेलरी खरीद कर बंद हो सकती है।
2. Tanishq Gold Schemes
भारतीय प्रसिद्ध ज्वेलरी निर्माता कंपनियों में से एक तनिष्क है, जो अपने ग्राहकों को यूनिक तरह की ज्वेलरी बेचने के लिए जानी जाती है। तनिष्क की ओर से अपने ग्राहकों को गोल्ड हार्वेस्ट स्कीम (Tanishq Golden Harvest Scheme) दिया जाता है। इसके तहत इनके ग्राहक हर महीने एक मामूली राशि का योगदान करके मैच्योरिटी डेट पर डिस्काउंट के साथ सोना खरीदने की अनुमति देता है। आमतौर पर ये अपने ग्राहकों को 6 महीने और 10 महीने की जमा अवधि प्रदान करते हैं।
3. Malabar Gold Scheme
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स भी कई प्रसिद्ध ज्वेलरी निर्मातों में से एक है। ये अपने ग्राहकों को अपने पसंदीदा ज्वेलरी ऑर्डर करने के लिए स्मार्ट बाय स्कीम (Smart Buy Scheme) ऑफर करती है। इस स्कीम के तहत जुड़े ग्राहक एडवांस में मामूली सा भुगतान करके अपनी पसंद का आभूषण ऑर्डर कर सकते हैं। ये ऑफर छूट और ब्याज दर के साथ आता है।
4. GRT Jewellers Gold Saving Scheme
जीआरटी ज्वैलर्स की ओर से गोल्ड की कई योजनाएं पेश की जााती है। साल 1964 से स्थापित दक्षिण चेन्नई में स्थित जी.आर. टी किफायती कीमतों पर स्पेशल ज्वेलरी आभूषण डिजाइन को पेश करती है। जीआरटी की ओर से गोल्डन इलेवन फ्लेक्सी प्लान के तहत ग्राहकों को हर महीने एक आभूषण की खरीद के लिए 11 बराबर एडवांस पेमेंट करने की अनुमति दी जाती है। मैच्योरिटी डेट पर ग्राहक अपने पसंद का आभूषण खरीद सकते हैं।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस तरह की गोल्ड स्कीमों को कई बैंक और अन्य ज्वैलर्स भी पेश करते हैं। इनके बारे में डिटेल्स में जानने के लिए आप सीधा इनसे संपर्क भी कर सकते हैं। ज्यादातर प्लान एडवांस पेमेंट की सुविधा के साथ होते हैं।
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
4 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
8 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
8 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
9 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
11 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
12 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
14 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
15 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines