Gold Rates Today: सर्राफा बाजार में लगातार चली आ रही तेजी पर ब्रेक लग गया है. MCX पर आज सोने की किमतों में गिरावट देखी जा रही है. फरवरी कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने के भाव में सुबह 0.27 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. इस फ्रेश गिरावट के बाद सोने की कीमत 134525 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है. जबकि मार्च फ्यूचर वाले चांदी के दाम में 635 रुपये की गिरावट हुई और चांदी 206800 के भाव पर चली आई है. बुधवार को, MCX गोल्ड फरवरी फ्यूचर्स 0.36% बढ़कर 134894 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं MCX सिल्वर मार्च फ्यूचर्स 207833 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा और पिछले सेशन में 4.9% बढ़कर 207435 प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ.
यह भी पढ़ें : Gold Price से लेकर इन 7 फैक्टर्स का दिखेगा शेयर बाजार पर असर
अब निवेशकों का ध्यान नवंबर के US कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) डेटा पर है, जो आज जारी होगा. इसके अलावा निवेशकों का ध्यान शुक्रवार को आने जा रहे पर्सनल कंजम्पशन एक्सपेंडिचर प्राइस इंडेक्स डेटा पर भी है.
क्यों गिर रहा आज सोने का दाम ?
- निवेशकों की नजर आज अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों पर है. अगर महंगाई के आंकड़े उम्मीद से कम आते हैं, तो सोने की कीमतें बढ़ सकती हैं. लेकिन निवेशकों को इसकी उम्मीद कम ही लग रही है.
- बढ़ती बेरोजगारी दर को देखते हुए अमेरिका की जॉब मार्केट के ट्रेंड्स बताते हैं कि US फेड जनवरी में दरों में 25 bps की कटौती कर सकता है.
- आज डॉलर मजबूत हुआ है. इससे निवेशकों का ध्यान गोल्ड से हटकर डॉलर पर है.
- शुक्रवार को बैंक ऑफ जापान (BoJ) के पॉलिसी फैसले से बाजारों में कुछ उतार-चढ़ाव आने की उम्मीद है, क्योंकि BoJ द्वारा अपनी बेंचमार्क दर को तीन दशकों में सबसे ऊंचे स्तर पर बढ़ाने की व्यापक रूप से उम्मीद है.
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
5 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
6 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
7 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
7 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
9 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
10 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
22 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines