Gold-Silver Rate: सोने और चांदी के भाव में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है. डॉलर की कमजोरी और फेड रेट कट की उम्मीदों के बीच MCX पर दोपहर 12:45 बजे फरवरी फ्यूचर वाला 10 ग्राम सोने का भाव 927 रुपये बढ़कर 136731 रुपये हो गया. वहीं मार्च फ्यूचर वाली चांदी के भाव में भी तेजी देखी गई. प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत 8,245 रुपये बढ़ गई. इस फ्रेश इजाफे के बाद चांदी का भाव प्रति किलोग्राम 244,118 रुपये हो गया है.
डॉलर की कमजोरी और US फेडरल रिजर्व के आगे रेट कट की बढ़ती उम्मीदों से सेफ-हेवन डिमांड को सपोर्ट मिल रहा है. डॉलर इंडेक्स अपने दो हफ्ते के निचले स्तर के पास ट्रेड कर रहा था, जिससे विदेशी खरीदारों के लिए सोना सस्ता हो गया.
यह भी पढ़ें : Aadhaar-PAN Linking की डेडलाइन खत्म, क्या अब भी कर सकते हैं लिंक?
आने वाले US मैक्रो डेटा पर नि वेशकों का फोकस बना हुआ है जो US फेड की पॉलिसी के रास्ते के बारे में उम्मीदों पर असर डालेगा. बता दें कि US फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) इस महीने 27-28 जनवरी को ब्याज दरों पर फैसला करने के लिए मिलेगी.
एक साल में कितना बढा सोना चांदी का भाव ?
साल 2025 में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली. MCX के डेटा के अनुसार, साल 2025 में घरेलू स्पॉट सोना 56727 रुपये यानी 75% प्रति 10 ग्राम बढ़ा, जो 31 दिसंबर 2024 को 75913 प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 31 दिसंबर 2025 को 132640 प्रति 10 ग्राम हो गया. दूसरी ओर, चांदी में और भी ज्यादा तेजी से 143601 रुपये यानी 167% प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई, जो 31 दिसंबर 2024 को 85851 से बढ़कर 31 दिसंबर 2025 को 229452 प्रति किलोग्राम हो गई.
बढ़ती जियोपॉलिटिकल अनिश्चितताओं के बीच, सेंट्रल बैंक की खरीदारी, US फेड की ब्याज दरों में कटौती और एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ETFs) में मजबूत निवेश सोने की कीमतों के मुख्य कारण थे. चांदी की कीमत में बढ़ोतरी मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक वाहनों, सोलर, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर से मजबूत इंडस्ट्रियल डिमांड और सप्लाई में कमी के कारण हुई.
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
11 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
12 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
13 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
15 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
17 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
17 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
19 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
19 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
20 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines