वीकेंड पर अगर आप भी अपने लिए सोने का कंगन, चेन या कोई प्यारी सी रिंग खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो रुकिए! शनिवार (25 जुलाई 2026) को सोने के दामों में मामूली बढ़त और स्थिरता देखने को मिल रही है. लेकिन अलग-अलग ज्वेलरी ब्रांड्स और IBJA (India Bullion and Jewellers Association) के रेट्स में थोड़ा फर्क होता है. ऐसे में शोरूम का दरवाजा खटखटाने से पहले एक बार आज के ताजा भाव जरूर देख लें, ताकि जेब पर कितना असर पड़ेगा, इसका अंदाजा पहले ही हो जाए.
आइए जानते हैं तनिष्क, मालाबार, जोयालुक्कास, कल्याण ज्वेलर्स और IBJA पर क्या चल रहे हैं आज सोने-चांदी के रेट!
बड़े ज्वेलरी ब्रांड्स पर 22K सोने का भाव (प्रति ग्राम)
अगर आपकी पहली पसंद ब्रांडेड शोरूम हैं, तो जानिए आज 22 कैरेट सोने की कीमत क्या है:
Tanishq (तनिष्क): आज 22 कैरट सोने का रेट 13,275 रुपये प्रति ग्राम है. खास बात यह है कि कल (24 जुलाई) भी यही भाव था, यानी तनिष्क पर रेट बिल्कुल स्थिर हैं। (दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में समान रेट).
Malabar Gold & Diamonds: मालाबार पर 22 कैरट सोना 13285 रुपये प्रति ग्राम पर बिक रहा है। कल यह 13,230 रुपये था, यानी आज 55 रुपये प्रति ग्राम का उछाल आया है.
Joyalukkas (जोयालुक्कास): यहां भी 22 कैरट का भाव 13285 रुपये प्रति ग्राम है (कल से 55 की बढ़ोतरी).
Kalyan Jewellers (कल्याण ज्वेलर्स): कल्याण ज्वेलर्स ने आज के रेट अपडेट होने तक कल वाले भाव 13230 रुपये प्रति ग्राम ही रखे हैं.
बता दें कि ये सभी रेट्स 25 जुलाई की सुबह 11:00 बजे तक के हैं. दिन ढलते-ढलते या अलग-अलग राज्यों के टैक्स/मेकिंग चार्ज की वजह से बिलिंग अमाउंट में थोड़ा फर्क हो सकता है.
IBJA पर क्या हैं 24K, 22K, 20K और 18K के रेट?
अगर आप बुलियन मार्केट या लोकल ज्वेलर्स के हिसाब से रेट जानना चाहते हैं, तो IBJA (India Bullion and Jewellers Association) का रिटेल सेलिंग रेट नीचे दिया गया है (ध्यान दें: IBJA वीकेंड पर रेट अपडेट नहीं करता, इसलिए ये शुक्रवार शाम के भाव हैं):
सोने की शुद्धता (Purity),रेट (प्रति ग्राम),10 ग्राम की कीमत (अनुमानित)
Fine Gold (999 / 24K): 14,378 रुपये, 143,780 रुपये
22 KT : 14,033 रुपये, 140,330 रुपये
20 KT : 12797 रुपये, 127,970 रुपये
18 KT : 11646 रुपये, 116,460 रुपये
14 KT: 9274 रुपये, 92740 रुपये
Silver (999 Purity): 222,721 रुपये प्रति किग्रा
शॉपिंग से पहले 2 काम की बातें:
वीकेंड पर IBJA बंद: शनिवार और रविवार को IBJA नए रेट्स जारी नहीं करता, इसलिए बाजार में पिछला बंद भाव ही बेंचमार्क माना जाता है।
GST और मेकिंग चार्ज अलग: दिखाए गए सभी रेट्स में 3% GST और ज्वैलर के अपने मेकिंग चार्जेस शामिल नहीं हैं, बिल बनवाते समय इन्हें जरूर ध्यान में रखें।
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
7 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
10 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
11 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
12 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
14 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
15 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
17 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
17 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines