Gold Rate Today (25 July): बदल गया सोने का भाव… आज क्या हैं 22K सोने का रेट? घर से निकलने से पहले चेक करें लेटेस्ट लिस्ट

Gold Rate Today 25 July 2026: जानिए आज Tanishq, Malabar Gold, Joyalukkas और Kalyan Jewellers में 22k सोने का भाव। साथ ही पढ़ें IBJA के 24K, 18K और चांदी के ताजा रेट।

gold price
विज्ञापन

वीकेंड पर अगर आप भी अपने लिए सोने का कंगन, चेन या कोई प्यारी सी रिंग खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो रुकिए! शनिवार (25 जुलाई 2026) को सोने के दामों में मामूली बढ़त और स्थिरता देखने को मिल रही है. लेकिन अलग-अलग ज्वेलरी ब्रांड्स और IBJA (India Bullion and Jewellers Association) के रेट्स में थोड़ा फर्क होता है. ऐसे में शोरूम का दरवाजा खटखटाने से पहले एक बार आज के ताजा भाव जरूर देख लें, ताकि जेब पर कितना असर पड़ेगा, इसका अंदाजा पहले ही हो जाए.

आइए जानते हैं तनिष्क, मालाबार, जोयालुक्कास, कल्याण ज्वेलर्स और IBJA पर क्या चल रहे हैं आज सोने-चांदी के रेट!

विज्ञापन

बड़े ज्वेलरी ब्रांड्स पर 22K सोने का भाव (प्रति ग्राम)

अगर आपकी पहली पसंद ब्रांडेड शोरूम हैं, तो जानिए आज 22 कैरेट सोने की कीमत क्या है:

Tanishq (तनिष्क): आज 22 कैरट सोने का रेट 13,275 रुपये प्रति ग्राम है. खास बात यह है कि कल (24 जुलाई) भी यही भाव था, यानी तनिष्क पर रेट बिल्कुल स्थिर हैं। (दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में समान रेट).

Malabar Gold & Diamonds: मालाबार पर 22 कैरट सोना 13285 रुपये प्रति ग्राम पर बिक रहा है। कल यह 13,230 रुपये था, यानी आज 55 रुपये प्रति ग्राम का उछाल आया है.

विज्ञापन

Joyalukkas (जोयालुक्कास): यहां भी 22 कैरट का भाव 13285 रुपये प्रति ग्राम है (कल से 55 की बढ़ोतरी).

Kalyan Jewellers (कल्याण ज्वेलर्स): कल्याण ज्वेलर्स ने आज के रेट अपडेट होने तक कल वाले भाव 13230 रुपये प्रति ग्राम ही रखे हैं.

विज्ञापन

बता दें क‍ि ये सभी रेट्स 25 जुलाई की सुबह 11:00 बजे तक के हैं. दिन ढलते-ढलते या अलग-अलग राज्यों के टैक्स/मेकिंग चार्ज की वजह से बिलिंग अमाउंट में थोड़ा फर्क हो सकता है.

IBJA पर क्या हैं 24K, 22K, 20K और 18K के रेट?
अगर आप बुलियन मार्केट या लोकल ज्वेलर्स के हिसाब से रेट जानना चाहते हैं, तो IBJA (India Bullion and Jewellers Association) का रिटेल सेलिंग रेट नीचे दिया गया है (ध्यान दें: IBJA वीकेंड पर रेट अपडेट नहीं करता, इसलिए ये शुक्रवार शाम के भाव हैं):

विज्ञापन

सोने की शुद्धता (Purity),रेट (प्रति ग्राम),10 ग्राम की कीमत (अनुमानित)
Fine Gold (999 / 24K):
14,378 रुपये, 143,780 रुपये
22 KT : 14,033 रुपये, 140,330 रुपये
20 KT : 12797 रुपये, 127,970 रुपये
18 KT : 11646 रुपये, 116,460 रुपये
14 KT: 9274 रुपये, 92740 रुपये
Silver (999 Purity): 222,721 रुपये प्रति किग्रा

शॉपिंग से पहले 2 काम की बातें:
वीकेंड पर IBJA बंद:
शनिवार और रविवार को IBJA नए रेट्स जारी नहीं करता, इसलिए बाजार में पिछला बंद भाव ही बेंचमार्क माना जाता है।
GST और मेकिंग चार्ज अलग: दिखाए गए सभी रेट्स में 3% GST और ज्वैलर के अपने मेकिंग चार्जेस शामिल नहीं हैं, बिल बनवाते समय इन्हें जरूर ध्यान में रखें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ