Gold Rate Today: अमेरिका में शुक्रवार को एक ऐसा ड्रामा हुआ जिसका असर सीधे आपकी जेब पर पड़ा है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पुराने टैरिफ को अवैध बताकर रद्द कर दिया, जिससे ट्रंप को बड़ा झटका लगा. लेकिन बात यहीं नहीं रुकी. जवाब में ट्रंप ने पूरी दुनिया पर 10 फीसदी का ग्लोबल टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया.
इस राजनीतिक उठापटक और कमजोर अमेरिकी GDP डेटा ने सोने को एक ऐसी उड़ान दी है कि अब यह आम आदमी की पहुंच से दूर होता दिख रहा है.
इंटरनेशनल मार्केट में ऐतिहासिक उछाल
ग्लोबल मार्केट में सोने ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. स्पॉट गोल्ड 1.5% उछलकर $5,071.48 प्रति औंस पर पहुंच गया. जबकि US गोल्ड फ्यूचर्स 1.7% की बढ़त के साथ $5,080.90 पर बंद हुआ. दरअसल, अमेरिका की आर्थिक ग्रोथ (GDP) चौथी तिमाही में गिरकर महज 1.4% रह गई है, जिसने निवेशकों को डरा दिया है और वे सुरक्षित निवेश के लिए सोने की तरफ भाग रहे हैं.
भारत में आज क्या है सोने का भाव? (IBJA रेट्स)
आज शनिवार होने के कारण MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) बंद है, लेकिन शुक्रवार रात को सोना 156,993 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था.
IBJA के अनुसार ताजा रेट्स (प्रति 10 ग्राम):
सोने की शुद्धता,आज का भाव (रुपये में)
24 कैरेट (शुद्ध सोना): 155,066 रुपये
23 कैरेट: 154,445 रुपये
22 कैरेट (जेवराती सोना): 142,040 रुपये
18 कैरेट: 116,300 रुपये
14 कैरेट: 90,714 रुपये
प्रमुख शहरों में 24K सोने का दाम (City-wise 24K Gold Rate)
ट्रंप के नए ग्लोबल टैरिफ के बाद भारत के महानगरों में सोने की कीमतों में बड़ा अंतर देखा जा रहा है:
दिल्ली में सोने का दाम : 157520 रुपये
मुंबई में सोने का दाम : 157370 रुपये
कोलकाता में सोने का दाम : 157370 रुपये
चेन्नई में सोने का दाम : 157310 रुपये
जयपुर में सोने का दाम : 157520 रुपये
लुधियाना में सोने का दाम : 157520 रुपये
गुवाहाटी में सोने का दाम : 157370 रुपये
इंदौर में सोने का दाम : 157420 रुपये
नागपुर में सोने का दाम : 157370 रुपये
नासिक में सोने का दाम : 157400 रुपये
पुणे में सोने का दाम : 157370 रुपये
अहमदाबाद में सोने का दाम : 157420 रुपये
सूरत में सोने का दाम : 157420 रुपये
वडोदरा में सोने का दाम : 157420 रुपये
बैंगलोर में सोने का दाम : 157370 रुपये
भुवनेश्वर में सोने का दाम : 157370 रुपये
कटक में सोने का दाम : 157370 रुपये
केरल में सोने का दाम : 157370 रुपये
रायपुर में सोने का दाम : 157370 रुपये
हैदराबाद में सोने का दाम : 157370 रुपये
पटना में सोने का दाम : 157420 रुपये
लखनऊ में सोने का दाम : 157520 रुपये
मेरठ में सोने का दाम : 157520 रुपये
कानपुर में सोने का दाम : 157520 रुपये
अयोध्या में सोने का दाम : 157520 रुपये
गाजियाबाद में सोने का दाम : 157520 रुपये
नोएडा में सोने का दाम : 157520 रुपये
चंडीगढ़ में सोने का दाम : 157520 रुपये
गुरुग्राम में सोने का दाम : 157520 रुपये
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
18 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines