Gold Rate Today: भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन में भी सोने का भाव कम नहीं हो रहा है। पिछले एक हफ्ते की बात करें, तो सोने की कीमत 4,000 रुपये (प्रति 10 ग्राम) तक बढ़ गई है। जब तक दोनों देशों के बीच तनाव नहीं था, उस वक्त सोने के भाव लगातार गिर रहे थे, लेकिन तनाव के बाद सोने में तेजी देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के अलावा, घरेलू मार्केट में भी सोना तेजी से बढ़ता दिख रहा है। यहां पढ़िए पिछले हफ्ते में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की कीमत में कितना बदलाव दर्ज किया गया है। आज 24 कैरेट सोने का भाव 96,535 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
कब-कब कितना गिरा सोने का भाव?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX के मुताबिक, सोने की कीमतों में 2 मई (शुक्रवार) से बदलाव देखा जा रहा है। इस दौरान, 92,637 रुपये प्रति 10 ग्राम रही, लेकिन बीते शुक्रवार यानी 9 मई को गोल्ड का रेट बढ़कर 96,535 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। एक हफ्ते में सोने की कीमत 3,898 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़ गई है। इसके अलावा, इस दौरान घरेलू मार्केट में भी भारी उछाल देखने को मिला है।
घरेलू बाजार में कितना बदलाव?
2 मई को घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 93,954 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो 9 मई तक बढ़कर 96,420 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। इस हिसाब से हफ्तेभर में सोने की कीमत में 2466 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछाल देखा गया है।
ये भी पढ़ें: युद्ध की आहट से सोने की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, जानें शहरों में क्या है आज का रेट?
आज कितनी है सोने की कीमत?
MCX गोल्ड इंडेक्स के मुताबिक, 11 मई को सुबह तक 24 कैरेट सोने का भाव 96,535 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, MCX चांदी की कीमतें 96,748 रुपये प्रति किलोग्राम में मिल रही हैं। वहीं, इंडियन बुलियन एसोसिएशन (IBA) के आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 96,890 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। इसके अलावा, 22 कैरेट सोने की कीमत 88,816 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।
ये भी पढ़ें: ‘ऑपरेशन सिंदूर के ट्रेडमार्क का कोई इरादा नहीं…’, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वापस लिया आवेदन
संबंधित खबरें
'रिलायंस ने स्टेक होल्डर्स के लिए वेल्थ बनाया', Jio IPO पर बोले एक्सपर्ट
30 mins agoकैंसर के इलाज के लिए LIC देगा लाखों का फंड, आगे की किस्तें भी होंगी माफ
4 hrs agoदिवाली से पहले आएगी पीएम किसान योजना 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
4 hrs agoमहानवमी पर धड़ाम हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को लगा तगड़ा झटका
5 hrs ago5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने के लिए भारत को करना होगा और इंतजार, जानें वजह
6 hrs agoट्रेन में रील चलाने और शोर मचाने पर भारी जुर्माना, जब्त हो सकता है टिकट
6 hrs agoत्योहारों के बाद महंगे होंगे रोजमर्रा के सामान, जानें क्या है वजह
7 hrs agoबीपी-शुगर के मरीजों को मिलेगा पूरा इंश्योरेंस क्लेम, कोर्ट का सख्त आदेश
8 hrs agoबैंक आज खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानें महा नवमी और दशहरा पर कब रहेगी छुट्टी
9 hrs agoसिर्फ टेलीकॉम नहीं, ग्लोबल टेक कंपनी बनने की राह पर जियो
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines