Gold Rate Today: भारत-पाक टेंशन के बीच सोने का कितना बदला 'भाव'? जानें लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today: भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच भी सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। जानिए जब से दोनों देशों के बीच एयर स्ट्राइक हुई है, तब से अब तक सोने की कीमत में कितना उछाल आया है।

Gold Rate Today

Gold Rate Today: भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन में भी सोने का भाव कम नहीं हो रहा है। पिछले एक हफ्ते की बात करें, तो सोने की कीमत 4,000 रुपये (प्रति 10 ग्राम) तक बढ़ गई है। जब तक दोनों देशों के बीच तनाव नहीं था, उस वक्त सोने के भाव लगातार गिर रहे थे, लेकिन तनाव के बाद सोने में तेजी देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के अलावा, घरेलू मार्केट में भी सोना तेजी से बढ़ता दिख रहा है। यहां पढ़िए पिछले हफ्ते में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की कीमत में कितना बदलाव दर्ज किया गया है। आज 24 कैरेट सोने का भाव 96,535 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

विज्ञापन

कब-कब कितना गिरा सोने का भाव?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX के मुताबिक, सोने की कीमतों में 2 मई (शुक्रवार) से बदलाव देखा जा रहा है। इस दौरान, 92,637 रुपये प्रति 10 ग्राम रही, लेकिन बीते शुक्रवार यानी 9 मई को गोल्ड का रेट बढ़कर 96,535 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। एक हफ्ते में सोने की कीमत 3,898 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़ गई है। इसके अलावा, इस दौरान घरेलू मार्केट में भी भारी उछाल देखने को मिला है।

विज्ञापन

घरेलू बाजार में कितना बदलाव?

2 मई को घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 93,954 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो 9 मई तक बढ़कर 96,420 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। इस हिसाब से हफ्तेभर में सोने की कीमत में 2466 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछाल देखा गया है।

विज्ञापन

आज कितनी है सोने की कीमत?

MCX गोल्ड इंडेक्स के मुताबिक, 11 मई को सुबह तक 24 कैरेट सोने का भाव 96,535 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, MCX चांदी की कीमतें 96,748 रुपये प्रति किलोग्राम में मिल रही हैं। वहीं, इंडियन बुलियन एसोसिएशन (IBA) के आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 96,890 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। इसके अलावा, 22 कैरेट सोने की कीमत 88,816 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ