Gold Rate in India Today: सोने की कीमतों में मंगलवार को एक बार फिर तेजी देखने को मिली. सुबह 12 बजे तक फरवरी वायदा वाला सोना 136264 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था. सोने के भाव में 1322 रुपये यानी 0.98 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल रही है. कल सोमवार को सोने की कीमते 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छूने के बाद भरभराकर गिर पड़ीं. लेकिन आज एक बार फिर सोने के भाव में मजबूती लौट आई है. ग्लोबल मार्केट में, सोमवार को स्पॉट गोल्ड 4.5 परसेंट गिरकर $4,330.79 प्रति औंस हो गया, जबकि फरवरी डिलीवरी के लिए US गोल्ड फ्यूचर्स 4.6 परसेंट गिरकर $4,343.60 पर सेटल हुआ.
दूसरी ओर मार्च कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी के भाव में भी 11088 रुपये की तेजी देखने को मिली. चांदी की कीमत 235,517 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. सोमवार के कारोबार में MCX पर चांदी ने पहली बा 2.5 लाख रुपये प्रति किलो का भाव क्रॉस किया.
यह भी पढ़ें: Gold Rate 2026: नए साल में कितना होगा सोने-चांदी का भाव?
सोने के दाम में तेजी क्यों आई है ?
मेटल्स की सेफ हेवन डिमांड अभी भी बनी हुई है, क्योंकि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कहा कि रूसी राष्ट्रपति आवास पर यूक्रेनी ड्रोन हमले के बाद रूस शांति बातचीत में अपनी स्थिति पर फिर से विचार करेगा.
इस साल की तेज बढ़ोतरी के बाद कीमती धातुओं में कुछ प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिल रही है. हालांकि, ट्रेडर्स और इन्वेस्टर्स गिरावट आने पर खरीदारी भी कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि 2026 में सोने और चांदी में तेजी जारी रहेगी.
इस साल अब तक घरेलू स्पॉट सोने की कीमतें 80% बढ़ गई हैं, जबकि इसी अवधि में स्पॉट चांदी 170% से ज्यादा बढ़ी है. सोने की कीमतों में बढ़ोतरी US फेड रेट में कटौती और अगले साल और रेट कटौती की उम्मीदों के साथ-साथ सेंट्रल बैंकों की ज़ोरदार खरीदारी, एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ETFs) में मजबूत इनफ्लो और डॉलर की कमजोरी के कारण हुई है. चांदी की तेजी मुख्य रूप से टाइट सप्लाई के बीच बढ़ी हुई इंडस्ट्रियल डिमांड के कारण हुई है.
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
7 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
7 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
8 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
9 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
10 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
11 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
23 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines