Pankaj Mishra
Read More
Gold Purity Carat Wise : अगर आप सोना या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपकी जानकारी के लिए ये खबर जरूरी है। भारत में सोना को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। जिसके पास जितना अधिक सोना, उसे उतना अधिक समृद्ध माना जाता है।
कहते हैं सोने की पहचान जौहरी को ही होती है। लेकिन कुछ ऐसे मानक हैं, जिनके आधार पर आप सोने की झट से पहचान कर सकते हैं। सामान्य तौर शुद्ध सोना ज्यादा चमकीला और लचीला होता है, जबकि मिलावटी सोना कम चमकीला और कठोर होता है। सोने के जानकारों का कहना है कि अगर आपको सोने की शुद्धता की पहचान करनी हो, तो इसे किसी पत्थर पर हल्के से रगड़ दें। अगर सोने में अशुद्धि होगी, तो रगड़ के कारण निशान बन जाएगा। वहीं अगर सोना शुद्ध हुआ, तो इस पर हल्का या फिर बिल्कुल भी निशान नहीं बनेगा।

Gold Purity Carat Wise
दरअसल सोना भी कई प्रकार का होता है। सोने की शुद्धता कैरेट (Gold Purity Carat Wise) में मापी जाती है। कैरेट जितना अधिक होता है, सोने की शुद्धता उतनी ही अधिक होती है। बाजार में करीब 10 तरह का सोना और उसकी ज्वैलरी मिलती है। इन्हें कैरेट के हिसाब से अलग-अलग मापा जाता है। इनमें 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 21 कैरेट, 18 कैरेट, 17 कैरेट, 14 कैरेट, 10 कैरेट और 9 कैरेट शामिल है|
सभी सोने के सिक्कों, छड़ों या गहनों में इसकी शुद्धता अंकित होती है। हमें हमेशा ऐसे सोने के गहने खरीदने चाहिए, जिन पर हॉलमार्क और शुद्धता अंकित हो। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875, 18 पर 750 और 14 कैरेट पर 583 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता।

Gold Purity Carat Wise
लेकिन सामान्य व्यक्ति के लिए इसे समझना किसी नहीं होता। ऐसे में हम यहां आपको यह बताने जा रहे हैं कि कितना कैरेट सोना कितना शुद्ध होता है।
24 कैरेट सोना 100 प्रतिशत शुद्ध सोना है। यह पूरी तरह शुद्ध होता है और इसमें कोई अन्य मिलावट नहीं होती है। स्थानीय बाजार में इसे 99.9 प्रतिशत शुद्ध सोने के रूप में जाना जाता है। इसका रंग अलग से चमकता है। इसकी शाइनिंग से ही पता चल जाता है कि ये 24 कैरेट है। यह सोना 22 या 18 कैरेट सोने से ज्यादा महंगा होता है। इस तरह का सोना आम तौर पर सिक्कों, बार बनाने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग इलेक्ट्रॉनिक्स और चिकित्सा उपकरणों में भी किया जाता है।
23 कैरेट सोना (23 Carat Gold)
23 कैरेट गोल्ड 95.8 प्रतिशत तक शुद्ध माना जाता है। इसके 4.2 प्रतिशत भाग में अन्य धातुओं का मिश्रण किया जाता है। अक्सर 23 कैरेट गोल्ड को वो लोग खरीदते हैं, जिन्हें हाई क्वालिटी सोना पसंद होता है। 23 कैरेट गोल्ड थाईलैंड में काफी ज्यादा पॉपुलर है लेकिन ज्यादातर देशों में अभी भी 22 या 24 कैरेट गोल्ड ही लिया जाता है। इसका उपयोग इलेक्ट्रॉनिक्स और चिकित्सा उपकरणों में भी किया जाता है। सोने की छड़ें, सिक्के, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और चिकित्सा उपकरण बनाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।
22 कैरेट (Gold Purity Carat Wise) सोना ज्यादातर आभूषण बनाने में प्रयोग किया जाता है। 22 कैरेट सोने में धातु का 22 भाग सोना होता है और बाकी दो में चांदी, जस्ता, निकल और अन्य मिश्र धातुएं होती हैं। मात्रा के हिसाब से मापें तो इसे 91.67 प्रतिशत शुद्ध सोना भी कहा जाता है। मिश्र धातुओं को मिलाने से सोने की बनावट सख्त हो जाती है और इसलिए गहने टिकाऊ हो जाते हैं। दैनिक उपयोग के लिए आपको ऐसे जेवरी की जरूरत होती है जो टिकाऊ और मजबूत हो। इसके लिए इसमें तांबे, जस्ते और चांदी जैसी मिश्र धातुओं का इस्तेमाल किया जाता है। इनकी उपस्थिति के कारण 22 कैरेट सोना ज्वैलरी के लिए आदर्श है।
18 कैरेट सोने में 75 फीसदी सोना होता है, जिसमें 25 अन्य धातुएं जैसे तांबा, चांदी आदि होती हैं। इस प्रकार के सोने का उपयोग पत्थर जड़े हुए आभूषण और हीरे के गहने बनाने के लिए किया जाता है। यह 24K और 22K सोने की तुलना में कम खर्चीला है। ।
14 कैरेट (Gold Purity Carat Wise)के सोने में 58.1 प्रतिशत शुद्ध सोना और बाकी दूसरी धातुओं का मिश्रण होता है। भारत में इसका इस्तेमाल रत्न जड़े हुए आभूषणों में किया जाता है। साथ ही इसकी बनी ज्वैलरी भी बिकती है। इसके बाद सोने की शुद्धता में 12 कैरेट में 50 फीसदी गोल्ड और 10 कैरेट में 41.7 फीसदी गोल्ड भी होता है।
और पढ़िए – देश-दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।